✕

होम / बिजनेस / ब्‍लॉकचेन Unicorn 5ire Bags को इस कंपनी से मिली फंडिंग, इसलिए निवेश कर रही है कंपनी 

ब्‍लॉकचेन Unicorn 5ire Bags को इस कंपनी से मिली फंडिंग, इसलिए निवेश कर रही है कंपनी 

दरअसल तेजी से बढ़ते एआई के बाजार को देखते हुए हर कंपनी इस क्षेत्र में निवेश करना चाहती है, GotBit Hedge की फंडिंग को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस के तेजी से बढ़ते बाजार को देखते हुए ज्‍यादातर कंपनियां निवेश कर रही हैं. आने वाले समय में  कंपनियां एआई को लेकर निवेश में किसी तरह की कमी नहीं आने देना चाहती है. इसी मकसद से GotBit Hedge ने एआई इनोवेशन को लेकर 5ire Chain में 7 फिगर की फंडिंग की है. कंपनी ने एआई इनोवेशन को ध्‍यान में रखते हुए 5ire Chain में निवेश किया है. 

क्‍यों अहम ये है GotBit Hedge की ये फंडिंग 
GotBit Hedge ने निवेश करने का जो निर्णय लिया है वो किसी वित्‍तीय मोटीवेशन से प्रेरित नहीं है बल्कि 5ireChain ने भविष्‍य में एआई को लेकर जो रूपरेखा बनाई है कंपनी उसके जरिए एआई के विकास में शामिल होना चाहती है. इस फंडिंग ने 5ireChain के 10 मिलियन फंड कार्यक्रम में एक अहम सपोर्ट है. दरअसल GotBit Hedge भविष्‍य की जरूरतों को समझते हुए अभी से उसकी तैयारी कर रही है. जानकार इस निवेश को ऐसे ही देख रहे हैं. विभिन्न क्षेत्रों को बदलने के लिए 5ireChain के पारिस्थितिकी तंत्र की क्षमता बहुत अधिक है.

क्‍या बोले 5ireChain के सीईओ?
इस फंडिंग को पाने के बाद 5ireChain के सीईओ प्रतीक गौरी ने कहा, हम अपनी यात्रा में एक रणनीतिक भागीदार के रूप में GotBit हेज फंड को पाकर रोमांचित हैं. उनका पर्याप्त निवेश न केवल 5ireChain की क्षमता को मान्य करता है, बल्कि ब्लॉकचेन क्षेत्र में नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाने के हमारे संकल्प को और भी मजबूत करता है. 

GotBit के सीईओ ने कही ये बात? 
इस मौके पर GotBit के सीईओ एलेक्स एंड्रीयूनियन ने कहा, 5ireChain की इनोवेशन को लेकर जो कमिटमेंट  है वो तकनीकी रूप से उन्नत भविष्य के लिए हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है. यह निवेश न केवल एक वित्तीय प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है बल्कि ब्लॉकचेन उद्योग में अभूतपूर्व विकास को बढ़ावा देने के लिए एक सहयोगात्मक प्रयास का प्रतिनिधित्व करता है. 

ये भी पढ़े:देश के इन 8 शहरों में फिर क्‍यों बढ़े प्रॉपर्टी के दाम, क्‍या है इसकी वजह?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

7 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

10 hours ago

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

11 hours ago

सेबी का जापानी समझौता: ऐसे नुकसान का निपटारा, जो अब अस्तित्व में ही नहीं है

एक पूर्णकालिक सदस्य ने निप्पॉन से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. दूसरे सदस्य अभी फैसला नहीं कर पाए हैं. बॉन्ड फिर से जीवित हो गए हैं. और सेबी चेयरमैन की डायरी बार-बार निप्पॉन से टकरा रही है.

11 hours ago

वेदांता की पूर्व डिप्टी CFO स्वाति चौहान ने शुरू की अपनी कंपनी, निवेशक संबंधों पर करेगी काम

गुरुग्राम की Vaydha Advisory स्मॉल और मिड-कैप कंपनियों को निवेशक संबंध (Investor Relations), IPO की तैयारी, कंपनियों के विभाजन और अधिग्रहण से जुड़ी सलाह देगी.

12 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

11 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

7 hours ago

ZEE5 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त हुए प्रिंस मिश्रा

प्राइम वीडियो में काम कर चुके प्रिंस मिश्रा के पास फिल्म, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो और ओटीटी क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है. ZEE5 में वह ब्रांड की पहचान मजबूत करने और दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर काम करेंगे.

10 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

10 hours ago

सेबी ने म्यूचुअल फंड के लिए शुरू की नेट सेटलमेंट की सुविधा, 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नियम

सेबी ने म्यूचुअल फंड स्कीमों को शेयरों की खरीद और बिक्री से मिलने वाली रकम को आपस में एडजस्ट करने की अनुमति दी है.

12 hours ago