होम / बिजनेस / इस ग्रोसरी डिलीवरी कंपनी ने दिल्ली में खोला पहला ‘साइलेंट स्टोर’, जानें क्या है खास

इस ग्रोसरी डिलीवरी कंपनी ने दिल्ली में खोला पहला ‘साइलेंट स्टोर’, जानें क्या है खास

ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी कंपनी का अपनी तरह का पहला स्टोर दिल्ली के लक्ष्मी नगर में खोला गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी कंपनी ब्लिंकइट (Blinkit) ने दिल्ली में एक स्पेशल स्टोर खोला है, जिसे साइलेंट स्टोर नाम दिया गया है. दरअसल, इस स्टोर में 20 दिव्यांग कर्मचारी काम करते हैं, ये कर्मचारी सुनने और बोलने में असमर्थ हैं. इसलिए इसका नाम साइलेंट स्टोर रखा गया है. कंपनी का ये स्टोर दिल्ली के लक्ष्मी नगर में स्थित है.

स्टोर चलाने में सक्षम
कंपनी प्रबंधन का कहना है कि भले ही साइलेंट स्टोर के कर्मचारी बोलने और सुनने में असमर्थ हैं, लेकिन उनमें स्टोर चलाने की क्षमता है और उन्होंने इसका प्रदर्शन भी किया है. प्रबंधन को उम्मीद है कि कंपनी का अपनी तरह का ये पहला स्टोर सफल रहेगा. ब्लिंकइट की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘यह अपनी तरह का पहला प्रयास है और हमें उम्मीद है कि इससे दिव्यांग समुदाय के लिए अधिक से अधिक रोज़गार के रास्ते खुलेंगे’.

सीईओ ने जताई खुशी
कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ Albinder Dhindsa ने ट्वीट करके अपने नए स्टोर के बारे में बताया है. उन्होंने लिखा है, 'यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने हाल ही में लक्ष्मी नगर (दिल्ली) में अपना पहला 'साइलेंट स्टोर' लॉन्च किया है. इसे 20 दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा चलाया जाता है, जिनकी जिज्ञासा ने दिखाया है कि हमें समावेशिता की दिशा में और अधिक काम करने की जरूरत है.'

ग्रोफर्स से ब्लिंकइट
ब्लिंकइट के 25 शहरों में 400 से ज्यादा स्टोर्स हैं और कंपनी की योजना इस संख्या को बढ़ाने की है. ब्लिंकइट को पहले ग्रोफर्स (Grofers) के नाम से जाना जाता था, लेकिन पिछले साल उसका नाम बदल दिया गया. नाम बदलने के साथ कंपनी में काफी कुछ बदला है. नए रूप में सामने आने के बाद ब्लिंकइट ने 10 मिनट में ग्रोसरी डिलीवर करने का वादा भी किया है.

iPhone की भी डिलीवरी
हाल ही में ब्लिंकइट ने घोषणा की थी कि वो 10 मिनट में iPhone की डिलीवरी भी करेगी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार हो रहा है कि एप्पल के उत्पाद या कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा बेचा जाएगा. ब्लिंकइट की यह सेवा फिलहाल दिल्ली और मुंबई में उपलब्ध होगी. ब्लिंकइट के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी ए ढींडसा ने एक ट्वीट में कहा था कि हमने ब्लिंकइट के ग्राहकों तक चंद मिनटों में Apple आईफोन और एक्सेसरीज पहुंचाने के लिए यूनिकॉर्न इन्फोसोल्यूशन के साथ साझेदारी की है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

22 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago