✕

होम / बिजनेस / Blackstone ने इस कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी, 2 हफ्ते में 40% प्रतिशत बढ़ गई शेयर की कीमत

Blackstone ने इस कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी, 2 हफ्ते में 40% प्रतिशत बढ़ गई शेयर की कीमत

पिछले दो हफ्तों में कंपनी के शेयरों में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन एक साल में स्टॉक पर निवेशकों को 16 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दुनिया की सबसे बड़ी निवेश कंपनियों में से एक, ब्लैकस्टोन ने भारतीय रियल एस्टेट कंपनी Kolte-Patil Developers Limited में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है. एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, इस डील की कीमत 1167.03 करोड़ रुपये है. इस ट्रांजैक्शन के बाद, ब्लैकस्टोन को मौजूदा प्रमोटर शेयरहोल्डर्स से ओपन ऑफर के जरिए अतिरिक्त शेयर खरीदने का विकल्प भी मिल सकता है.  

कंपनी का कंट्रोल अब ब्लैकस्टोन के पास जाएगा  
इस डील के तहत, Kolte-Patil Developers के मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपनी 25.71 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगे, जिसके बदले उन्हें 750 करोड़ रुपये मिलेंगे. इस हिस्सेदारी के बदले ब्लैकस्टोन को कुल 2.27 करोड़ शेयर मिलेंगे. इसके बाद, कंपनी के पास कुल 66 प्रतिशत हिस्सेदारी हो जाएगी, जिससे Kolte-Patil Developers का पूरा कंट्रोल अब ब्लैकस्टोन के पास चला जाएगा. इस ट्रांजैक्शन के तहत, ब्लैकस्टोन यह हिस्सेदारी BREP Asia III India Holding Co VII Pte के माध्यम से खरीद रहा है.  

शेयर में तेजी 
Kolte-Patil Developers के शेयरों ने पिछले कुछ दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है. गुरुवार को कंपनी के शेयर 1.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 344.10 रुपये के लेवल पर बंद हुए. पिछले दो हफ्तों में कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. हालांकि, एक साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस स्टॉक पर निवेशकों को 16 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न मिला है.

निवेशकों के लिए सतर्कता की आवश्यकता
यह डील ब्लैकस्टोन के लिए एक बड़ा अवसर हो सकती है, लेकिन निवेशकों को यह ध्यान में रखते हुए निवेश करना चाहिए कि शेयर बाजार जोखिमों के अधीन होता है. किसी भी निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह लेना जरूरी है. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

9 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

13 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

15 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

15 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

12 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

7 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

8 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

9 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

9 hours ago