✕

होम / बिजनेस / Amazon, Flipkart पर BIS की बड़ी कार्रवाई, गोदामों में से लाखों का घटिया सामान जब्त

Amazon, Flipkart पर BIS की बड़ी कार्रवाई, गोदामों में से लाखों का घटिया सामान जब्त

ई-कॉमर्स सेक्टर की इन दोनों दिग्गज कंपनियों के कई उत्पादों को जब्त किया गया, जो क्वालिटी से जुड़े अनिवार्य मानकों पर खरे नहीं उतरे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप अमेजन, फ्लिपकार्ट या किसी दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से सामान इलेक्ट्रिक या घर के दूसरे सामान मंगवाते हैं तो ये जानलेवा हो सकते हैं. भारत मानक ब्यूरो (BIS) ने दिल्ली में बड़ी कार्रवाई की है. BIS ने Amazon और Flipkart के गोदामों पर छापा मार यहां से नकली ISI मार्क वाले और बिना ISI मार्क वाले सामान बरामद किए हैं. दिल्ली में BIS की टीम ने मोहन कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एरिया में Amazon के विक्रेताओं के गोदामों पर छापा मारा. 

Amazon कर रहा ‘खिलवाड़’

छापेमारी के दौरान 3500 से ज्यादा ऐसे प्रोडक्ट्स को जब्त किया गया है जो बिना ISI मार्क के बेचे जा रहे थे, यही नहीं इन प्रोडक्ट्स पर फेक ISI लेबल लगा हुआ था. जब्त हुए प्रोडक्ट्स में Geyser, फूड मिक्सर और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले होम अप्लायंसेज शामिल हैं. 

इसका मतलब यह है कि ये सभी प्रोडक्ट्स फेक हैं जिसका मतलब यह हुआ कि इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते वक्त खराब क्वालिटी की वजह से करंट लगने का भी खतरा काफी ज्यादा है. ये कहना गलत नहीं होगा कि कंपनियां फेक सामान बेचकर न केवल आपके पैसे बल्कि आपकी जिंदगी के साथ भी खिलवाड़ कर रही हैं.जब्त हुए सामान की कुल कीमत 70 लाख रुपए है.

Flipkart पर भी लटकी तलवार

दिल्ली के त्रिनगर में स्थित फ्लिपकार्ट की सहायक कंपनी इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर भी छापेमारी की गई है. BIS की टीम को छापेमारी के दौरान बिना ISI मार्क और डेट ऑफ मैन्युफैक्चरिंग वाले प्रोडक्ट्स बरामद हुए हैं. भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने 590 जोड़ी स्पोर्ट्स फुटवियर को जब्त किया है जिनकी कीमत लगभग 6 लाख रुपए है.

1 महीने से हो रही छापेमारी

पिछले एक महीने में बीआईएस टीम ने देश के अलग-अलग राज्यों में इसी तरह की कार्रवाई की है और दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, लखनऊ और श्रीपेरंबदूर में कई घटिया क्वालिटी वाले सामान जब्त किए हैं. बीआईएस से वैध लाइसेंस या अनुपालन प्रमाणपत्र (सीओसी) के बिना इन उत्पादों का निर्माण, आयात, वितरण, बिक्री करना प्रतिबंधित है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

18 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

6 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

6 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

21 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

3 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

9 minutes ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

18 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

6 hours ago