होम / बिजनेस / Biocon Q2 Results: प्रॉफिट में आई गिरावट, कंपनी का EBTIDA भी हुआ कम

Biocon Q2 Results: प्रॉफिट में आई गिरावट, कंपनी का EBTIDA भी हुआ कम

कंपनी का EBTIDA 535 करोड़ रुपये रहा, वहीं प्रॉफिट में भी कमी देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः देश की प्रमुख फॉर्मास्युटिकल कंपनी में शुमार बॉयोकॉन फॉर्मा ने अपने दूसरी तिमाही के नतीजों को जारी कर दिया है. हालांकि सेक्टर में मजबूती के बावजूद कंपनी के प्रॉफिट में गिरावट देखने को मिली, वहीं EBTIDA भी कम हो गया है. 

फार्मा कंपनी ने सितंबर 2022 में समाप्त तिमाही के लिए 2,384 करोड़ रुपये का समेकित राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 1,840 करोड़ रुपये था, जोकि 23 फीसदी ज्यादा है. कंपनी को दूसरी तिमाही में 168 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में दर्ज 188 करोड़ रुपये था. साल दर साल आधार पर इसमें 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. 

इतना रहा EBTIDA

कंपनी का EBTIDA  535 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 551 रुपये दर्ज की गई थी, जो साल दर साल 3 प्रतिशत की गिरावट है. वित्तीय वर्ष 2023 (Q2FY23) की दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन Q2FY23 में दर्ज 28 प्रतिशत के मुकाबले 22 प्रतिशत पर आ गया.

R&D पर खर्च किए 252 करोड़ रुपये

कंपनी ने R&D पर कुल 252 करोड़ रुपये इस तिमाही में खर्च किए हैं. बायोकॉन बायोलॉजिक्स (बीबीएल) की सालाना आय में वृद्धि इसके बायोसिमिलर पोर्टफोलियो के मजबूत प्रदर्शन के कारण हुई है. कंपनी ने बीबीएल के आरएंडडी निवेश को इस तिमाही में 142 प्रतिशत सालाना बढ़ाकर 184 करोड़ रुपये कर दिया, जो बीबीएल की आय का 18 प्रतिशत है.

कंपनी लगातार कर रही है मजबूत प्रदर्शन

किरण मजूमदार-शॉ, कार्यकारी अध्यक्ष, बायोकॉन और बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने कहा, "हमने वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही के लिए 23 प्रतिशत की मजबूत समेकित राजस्व वृद्धि दर्ज की, जो कि बायोसिमिलर में 34 प्रतिशत की वृद्धि, अनुसंधान सेवाओं में 26 प्रतिशत और जेनरिक व्यवसाय में 18 प्रतिशत से संचालित है. हमारे सकल आरएंडडी खर्च में 52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस तिमाही में साल-दर-साल 252 करोड़ रुपये की वृद्धि हमारी आगे बढ़ने वाली पाइपलाइन को दर्शाती है जो हमारे भविष्य के विकास को आगे बढ़ाएगी. कोर ईबीआईटीडीए 34 प्रतिशत बढ़कर 816 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली समान तिमाही में 35 प्रतिशत बनाम 33 प्रतिशत के स्वस्थ कोर ऑपरेटिंग मार्जिन का प्रतिनिधित्व करता था".

VIDEO: आखिर मंडी से निकलने के बाद महंगी क्‍यों हो जाती हैं सब्जियां

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago