होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि Binny Bansal ने Flipkart के बोर्ड से दे दिया इस्तीफा?

ऐसा क्या हुआ कि Binny Bansal ने Flipkart के बोर्ड से दे दिया इस्तीफा?

बिन्नी बंसल ने 2007 में सचिन बंसल के साथ मिलकर फ्लिपकार्ट की स्थापना की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फ्लिपकार्ट (Flipkart) के को-फाउंडर बिन्नी बंसल (Binny Bansal) ने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिन्नी ने ई-कॉमर्स क्षेत्र में अपनी नई कंपनी के साथ हितों के संघर्ष का हवाला देते हुए इस सप्ताह की शुरुआत में फ्लिपकार्ट के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है. इस महीने की शुरुआत में यह खबर आई थी कि बिन्नी बंसल ने ई-कॉमर्स कंपनियों को एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करने के लिए अपना नया स्टार्टअप OppDoor लॉन्च किया है.  

क्या करता है OppDoor?
OppDoor की वेबसाइट के अनुसार, यह 'ग्लोबल एक्सपेंशन के लिए प्रबंधित सेवा मंच' है. यह ई-कॉमर्स ब्रैंड्स को वैश्विक बाजारों, ग्राहक व्यवहार, कराधान और अनुपालन, साझेदारी और तीसरे पक्ष के विक्रेताओं पर एंड-टू-एंड सेवाएं प्रदान करके मदद करेगा. OppDoor मई 2021 में सिंगापुर में पंजीकृत है. कंपनी एक वेंचर कैपिटल फर्म के रूप में काम कर रही है और इसे पहले 'थ्री स्टेट वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड' के नाम से जाना जाता था.

कायम है कंपनी का दबदबा
बिन्नी बंसल ने 2007 में सचिन बंसल के साथ मिलकर फ्लिपकार्ट की स्थापना की थी. सचिन ने 2018 में फ्लिपकार्ट में अपनी पूरी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी वॉलमार्ट (Walmart) को लगभग 1 बिलियन डॉलर में बेच दी थी. वहीं, हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 48% बाजार हिस्सेदारी के साथ ई-कॉमर्स सेगमेंट में Flipkart अपना दबदबा बनाए हुए है. जबकि सॉफ्टबैंक समर्थन वाली मीशो (Meesho) सबसे तेजी से बढ़ता ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है. फ्लिपकार्ट का यूजर्स बेस सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़ा, जबकि मीशो की वृद्धि 32% और Amazon की वृद्धि दर 13% रही. वित्त वर्ष 2022-23 में फ्लिपकार्ट 48 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ मार्केट लीडर थी.

ये हैं सबसे बड़ी कैटेगरी
फ्लिपकार्ट के लिए मोबाइल और अपैरल सबसे बड़ी कैटेगरी हैं. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि ऑनलाइन स्मार्टफोन और ऑनलाइन फैशन बाजार में फ्लिपकार्ट की हिस्सेदारी क्रमशः 48% और 60% होने का अनुमान है. उधर, खबर है कि फ्लिपकार्ट का यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) प्रोजेक्ट तैयार है और वर्तमान में यूजर्स के एक छोटे ग्रुप के साथ इसकी टेस्टिंग की जा रही है. ई-कॉमर्स कंपनी की अपनी यूपीआई ऑफरिंग उसके पूरे ईको-सिस्टम को मजबूत बनाती है. इसका मकसद है कि खरीदारी करते समय ग्राहक फ्लिपकार्ट के यूपीआई का इस्तेमाल करें.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

6 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

9 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

10 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

6 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

10 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

9 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

10 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

10 hours ago