✕

होम / बिजनेस / गंगा पर परिवहन क्रांति: पटना में वाटर मेट्रो, हाइब्रिड जहाज और 16 नए जेटी की योजना

गंगा पर परिवहन क्रांति: पटना में वाटर मेट्रो, हाइब्रिड जहाज और 16 नए जेटी की योजना

सोनोवाल ने पटना में एक जहाज मरम्मत और निर्माण सुविधा स्थापित करने की भी घोषणा की, साथ ही राष्ट्रीय अंतर्देशीय नौवहन संस्थान को एक Centre of Excellence के रूप में उन्नत करने की योजना बताई

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय पोत, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को बिहार में राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (NW-1) के तहत जल परिवहन के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं कीं. इसमें पटना के लिए कोच्चि की तर्ज पर वाटर मेट्रो सेवा, दो हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कैटामरन जहाज, 16 सामुदायिक जेटी, और दो रो-पैक्स टर्मिनल जैसी योजनाएं शामिल हैं.

ये घोषणाएं पटना में आयोजित 'इनलैंड वॉटरवेज डेवलपमेंट पर परामर्श कार्यशाला' के उद्घाटन के दौरान की गईं, जहां मंत्री ने गंगा नदी को एक टिकाऊ और बहु-मॉडल परिवहन कॉरिडोर में बदलने के रोडमैप को साझा किया.

पटना में जहाज निर्माण और मरम्मत केंद्र, NINI बनेगा ‘Centre of Excellence’
सोनोवाल ने पटना में एक जहाज मरम्मत और निर्माण सुविधा स्थापित करने की भी घोषणा की, साथ ही राष्ट्रीय अंतर्देशीय नौवहन संस्थान (NINI) को एक Centre of Excellence के रूप में उन्नत करने की योजना बताई. इससे स्किल डेवलपमेंट और जल परिवहन अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा, “पटना गंगा पर जल परिवहन का प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। ये पहलें गंगा को आर्थिक और पारिस्थितिक प्रगति के कॉरिडोर में बदलने के हमारे मिशन का हिस्सा हैं.”

घोषित परियोजनाओं में शामिल हैं:

दो हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कैटामरन जहाज, जो ईंधन कुशल और पर्यावरण के अनुकूल होंगे

चार स्थानों पर क्विक पंटून ओपनिंग मैकेनिज्म (QPOMs) की स्थापना

दो Ro-Pax टर्मिनल, जो लोगों और वाहनों के आवागमन को बेहतर बनाएंगे

राज्यभर में 16 सामुदायिक जेटी, जिससे ग्रामीण जलमार्ग कनेक्टिविटी सुधरेगी

पटना में वाटर मेट्रो सेवा का मूल्यांकन, जो कोच्चि मॉडल पर आधारित होगी और शहरी गतिशीलता को गति देगी

संयुक्त टास्क फोर्स बनेगी

सोनोवाल ने बताया कि जलमार्ग विकास के लिए एक संयुक्त टास्क फोर्स गठित की जाएगी, जिसमें बिहार सरकार, केंद्रीय पोत मंत्रालय, और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) शामिल होंगे। यह टास्क फोर्स बिहार में NW-1 के टिकाऊ विकास के अवसरों का मूल्यांकन करेगी।

जल परिवहन: आंकड़े और उपलब्धियां
केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार, भारत में 2014 के बाद से इनलैंड वॉटरवेज सेक्टर में 700% से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है. चालू राष्ट्रीय जलमार्गों की संख्या 3 से बढ़कर 29 हो गई है, जो 11 राज्यों को कवर करती है. मंत्रालय ने बताया कि अब तक Rs 35,000 करोड़ की परियोजना पाइपलाइन तैयार की गई है, जिसे 2030 तक पूरा किया जाएगा. इसमें कई पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर आधारित प्रोजेक्ट शामिल हैं.

जल मार्ग विकास परियोजना (JMVP), जिसे 2018 में हाल्दिया से वाराणसी तक 1,390 किमी लंबे खंड के लिए शुरू किया गया था, अब 68.86% पूरा हो चुका है. इस मार्ग पर माल परिवहन FY15 में 5.05 मिलियन मीट्रिक टन से बढ़कर FY25 में 16.38 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंच गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

20 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago