✕

होम / बिजनेस / आज शेयर बाजार की कैसी होगी शुरुआत? GIFT Nifty से मिले मजबूत संकेत, इन शेयरों पर रखें नजर

आज शेयर बाजार की कैसी होगी शुरुआत? GIFT Nifty से मिले मजबूत संकेत, इन शेयरों पर रखें नजर

बुधवार को BSE सेंसेक्स 443.97 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,922.64 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 140.10 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,005.85 के स्तर पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 months ago

लगातार दो दिन की बिकवाली के बाद बुधवार को बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 600 अंक तक चढ़ा और अंत में 443.97 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,922.64 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 140.10 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,005.85 के स्तर पर पहुंच गया. हालांकि, रुपये में कमजोरी जारी रही और यह डॉलर के मुकाबले 0.6 प्रतिशत गिरकर 95.24 पर बंद हुआ. पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 94.66 पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 22 के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. इटरनल के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली. दूसरी ओर एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, टाटा स्टील, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी बैंक और टाइटन के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.

आज कैसी रह सकती है बाजार की शुरुआत?

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ होने के संकेत हैं. GIFT Nifty करीब 102 अंक की बढ़त के साथ 24,195 पर कारोबार करता दिखा, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी के सकारात्मक शुरुआत करने की उम्मीद है. तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका-ईरान के बीच दोहा में हुई वार्ता के बाद वैश्विक निवेशकों की धारणा कुछ बेहतर हुई है. हालांकि, एशियाई बाजारों में दबाव बना हुआ है. दक्षिण कोरिया का Kospi इंट्राडे कारोबार में करीब 7 प्रतिशत तक टूट गया, जबकि जापान का Nikkei 225 और चीन का CSI 300 भी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए. अमेरिकी बाजारों में भी मिला-जुला रुख रहा. Dow Jones, S&P 500 और Nasdaq Composite मामूली गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं, डॉलर में मजबूती के कारण सोना-चांदी की कीमतों में नरमी रही और अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति के संकेत मिलने से कच्चे तेल की कीमतों पर भी दबाव देखने को मिला.

इन शेयरों पर रखें नजर

आज के कारोबार में कई कंपनियों से जुड़े बड़े कॉर्पोरेट अपडेट निवेशकों का ध्यान खींच सकते हैं. भारती एयरटेल की सहायक कंपनी एयरटेल मनी ने एनबीएफसी के रूप में परिचालन शुरू कर दिया है. हीरो मोटोकॉर्प ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में 750 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से दूसरा ग्लोबल पार्ट्स सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है. टाटा टेक्नोलॉजीज ने टेनेको एलएलसी के साथ अपनी वैश्विक साझेदारी को और मजबूत किया है, जिसके तहत अगले पांच वर्षों में 100 मिलियन डॉलर से अधिक के निवेश की संभावना है. ल्यूपिन को अमेरिका के US FDA से समरसेट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए ईआईआर मिला है, जबकि यूरोपीय मेडिसिन्स एजेंसी ने NaMuscla दवा की नई डोज़ को भी मंजूरी दे दी है. मारुति सुजुकी ने जून में वाहन उत्पादन में करीब 40 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है. कोल इंडिया को 2,831 करोड़ रुपये से अधिक के 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है. वहीं, वी-मार्ट रिटेल ने जून तिमाही में 23 प्रतिशत राजस्व वृद्धि दर्ज की है, जबकि फोर्स मोटर्स और एनएमडीसी ने भी जून महीने में मजबूत बिक्री और उत्पादन के आंकड़े पेश किए हैं. इन सभी घटनाक्रमों के चलते आज इन शेयरों में अच्छी-खासी हलचल देखने को मिल सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

6 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

9 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

9 hours ago

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

22 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

23 hours ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

9 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

6 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

6 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

9 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

9 hours ago