होम / बिजनेस / Sale के दौरान बड़ा उलटफेर, इस 'छोटी कंपनी' ने Amazon को पछाड़ा

Sale के दौरान बड़ा उलटफेर, इस 'छोटी कंपनी' ने Amazon को पछाड़ा

इस फेस्टिव सीजन सेल में एक बड़ा उलटफेर भी हुआ है. आपको जानकर हैराना होगी कि इस बार Amazon पीछे हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: त्योहारी सीजन चल रहा है और ई-कॉमर्स कंपनियां सभी प्रोडक्ट्स पर जमकर छूट दे रही हैं. उन्हें ऑर्डर भी पिछले 2 साल के मुकाबले इस साल जमकर मिल रहे हैं. भारत में Amazon और Flipkart की तूती बोलती है पर इस फेस्टिव सीजन सेल में एक बड़ा उलटफेर भी हुआ है. आपको जानकर हैराना होगी कि इस बार Amazon पीछे हो गया है और उसे पीछे करने वाली ई-कॉमर्स कंपनी का नाम है Meesho.

पहले नंबर पर Flipkart
नवरात्रि के दौरान ऑर्डर मिलने के लिहाज से इस साल Meesho ने Amazon को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया है. पहले नंबर पर Flipkart ग्रुप (Flipkart, Myntra and Shopsy) है, जिसने The Big Billion Days के दौरान लोगों को iPhone 13 सिर्फ 47,990 रुपये में ऑफर किया था. Amazon के लिए ऐसा दिन भी आएगा, ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता था.

Meesho को टियर-2 शहरों से ज्यादा ऑर्डर मिले
सलाहकार फर्म रेडसीअर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि फ्लिपकार्ट ग्रुप ने इस लिस्ट में टॉप पर है, जबकि मीशो ऑर्डर वॉल्यूम के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है और इसे अमेजन से ज्यादा ऑर्डर मिले. रेडसीअर स्ट्रैटजी कंसल्टेंट्स के एसोसिएट संजय कोठारी ने कहा, "फ्लिपकार्ट ग्रुप की त्योहारी सीजन के दौरान 62 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रही, जिसके कारण यह शीर्ष पर बनी रही. वहीं, Meesho की हिस्सेदारी 21 प्रतिशत रही. Meesho को टियर-2 शहरों से जमकर ऑर्डर मिले.'

The Big Billion Days के दौरान कितने कस्टमर्स ने विजिट किया
8 दिनों तक चले The Big Billion Days की अपार सफलता के बाद ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने कहा कि इस दौरान उसके शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर एक अरब से ज्यादा कस्टमर्स ने विजिट किया, जो एक माइल स्टोन है. पिछले साल इस सेल के दौरान 70 करोड़ से अधिक ग्राहकों ने फ्लिपकार्ट पर विजिट किया था. वहीं, दूसरी तरफ Amazon पर 23 सितंबर को Great Indian Festival की शुरुआत हुई, जो एक महीने तक चलती है.

टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी Flipkart का बोलबाला
फ्लिपकार्ट ने कहा कि उसके साथ पहले से ही 40 करोड़ से अधिक कस्टमर रजिस्टर्ड हैं. कंपनी ने अपना टारगेट 45 अरब से 50 अरब डॉलर के आस-पास का है. ई-कॉमर्स कंपनी के अनुसार The Big Billion Days के दौरान 60 प्रतिशत से अधिक ग्राहक टियर-2 और टियर-3 शहरों के थे. कंपनी को दिवाली तक और बंपर सेल की उम्मीद है.

VIDEO : क्या है SOVA वायरस, कैसे आपके फोन में आता है और क्या हैं बचने के उपाय?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago