✕

होम / बिजनेस / Tata Capital IPO पर आया बड़ा अपडेट, कंपनी की 11 अरब डॉलर तक वैल्यूएशन पर नजर!

Tata Capital IPO पर आया बड़ा अपडेट, कंपनी की 11 अरब डॉलर तक वैल्यूएशन पर नजर!

टाटा कैपिटल एक गैर-बैंक वित्तीय संस्थान है. मुंबई स्थित टाटा कैपिटल की वेबसाइट के अनुसार, पूरे भारत में इसकी 900 से अधिक शाखाएँ हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Tata Capital अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के साथ एक अहम फाइनेंशियल स्टेप की तैयारी कर रही है. कंपनी का टारगेट 230 मिलियन शेयर लिस्ट करना है. साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से बिक्री के लिए इक्विटी ऑफर करना है. इसके अलावा 15.04 बिलियन रुपए के राइट्स इश्यू का ऐलान भी किया गया है. यह स्ट्रैटेजिक फैसला टाटा कैपिटल को इस साल भारत के सबसे बड़े आईपीओ (IPO) में से एक बना सकता है.

वैल्युएशंस को लेकर आया अपडेट

टाटा ग्रुप (Tata Group) अपने फाइनेंशियल सर्विसेज वर्टिकल के लिए 11 बिलियन डॉलर तक के वैल्युएशंस का टारगेट बना रहा है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीओ संभावित रूप से 2 बिलियन डॉलर जुटा सकता है. हालांकि, ये डीटेल्स अभी भी विचाराधीन हैं और बदल सकते हैं. टाटा ग्रुप (Tata Group IPO) की ओर से अब तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं जारी हुई है.

टाटा कैपिटल आईपीओ के लिए मैनेजर्स

टाटा कैपिटल आईपीओ (Tata Capital IPO) में प्राइमरी और सेकेंडरी दोनों तरह के शेयर जारी किए जाएंगे. कंपनी ने इस वेंचर के लिए सलाहकार के तौर पर सिरिल अमरचंद मंगलदास और कोटक महिंद्रा कैपिटल को शामिल किया है.

बता दें कि टाटा कैपिटल (Tata Capital) एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) के रूप में काम करता है, जिसे अक्सर शैडो बैंक के रूप में जाना जाता है. ये संस्थाएं पारंपरिक बैंकिंग सिस्टम तक सीमित पहुच वाले व्यक्तियों को लोन जैसी फाइनेंशियल सर्विसेज ऑफर करती हैं. मुंबई बेस्ड टाटा कैपिटल की भारत भर में 900 से ज्यादा ब्रांचेज हैं.

भारत के आईपीओ बाज़ार का ट्रेंड

हाल ही में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय IPO बाजार मजबूत बना हुआ है. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (LG Electronic IPO) संभावित रूप से 1.5 बिलियन डॉलर जुटाने के लिए बाजार में एंट्री मारने की योजना बना रही है. प्रूडेंशियल पीएलसी भी अपनी भारतीय इकाई के संभावित 1 बिलियन डॉलर के आईपीओ की तैयारी कर रही है. पिछले साल हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने 3.3 बिलियन डॉलर के आईपीओ के साथ रिकॉर्ड बनाया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

17 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

20 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

23 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

23 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

20 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

14 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

16 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

16 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

17 hours ago