✕

होम / बिजनेस / सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर आया बड़ा अपडेट, RBI ने प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन तारीखों का किया ऐलान

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर आया बड़ा अपडेट, RBI ने प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन तारीखों का किया ऐलान

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) एक सुरक्षित और स्थिर रिटर्न वाला निवेश विकल्प है, जिसमें प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन के अवसर भी उपलब्ध होते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन के लिए तारीखों का ऐलान किया है. आरबीआई द्वारा जारी इस अपडेट से निवेशकों को उनके गोल्ड बॉन्ड को समय से पहले नकद करने का मौका मिलेगा, बशर्ते वे सही समय पर आवेदन करें. अगर निवेशक अपने गोल्ड बॉन्ड को समय से पहले नकद करना चाहते हैं, तो अब वे जान सकेंगे कि उन्हें आवेदन कब और कहां देना होगा. तो आपको इस अपडेट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं. 

SGB गोल्ड में निवेश क्या है?

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) सरकार की तरफ से जारी किए गए डिजिटल बॉन्ड हैं, जो सोने की कीमत पर आधारित होते हैं. इन बॉन्ड्स में निवेश करने से निवेशकों को न केवल सोने के मूल्य में वृद्धि का फायदा मिलता है, बल्कि यह सुरक्षा और स्थिर रिटर्न का भी एक अच्छा विकल्प है. इसके अलावा, SGB में निवेशकों को ब्याज भी मिलता है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है. ध्यान रहे कि SGB का प्रीमैच्योर रिडेम्पशन पांच साल पूरे होने के बाद ही संभव है.

RBI द्वारा जारी शेड्यूल

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2025 के लिए SGB के प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन का शेड्यूल जारी किया है. इस शेड्यूल में उन तारीखों का उल्लेख किया गया है, जिनके दौरान निवेशक अपने गोल्ड बॉन्ड को समय से पहले नकद कर सकते हैं. अगर किसी दिन सार्वजनिक छुट्टी होती है, तो इन तारीखों में बदलाव भी हो सकता है. निवेशकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वे आवेदन कहां और कब करें, ताकि उनका रिडेम्प्शन सुचारु रूप से हो सके. इसके अलावा, प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन की कीमत पिछले सप्ताह के औसत सोने की कीमत पर आधारित होती है.

SGB में कौन निवेश कर सकता है?

SGB में केवल वे लोग निवेश कर सकते हैं, जो भारत में निवास करते हैं। इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति पहले भारतीय निवासी था और अब वह नॉन-रेजिडेंट हो गया है, तो वह अपने SGB को तब तक रख सकता है जब तक कि वह उसे रिडेम्प्ट या मैच्योरिटी नहीं कर लेता। भारतीय रिजर्व बैंक विभिन्न समयों में SGB जारी करता है, और पांच साल का लॉक-इन पीरियड पूरा होने के बाद ही प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन संभव होता है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 minute ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 hour ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

5 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

22 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 minute ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

42 minutes ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

57 minutes ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 hour ago