✕

होम / बिजनेस / ICICI Pru AMC IPO से पहले प्रूडेंशियल का बड़ा कदम, ₹4,900 करोड़ में बेची 4.5% हिस्सेदारी

ICICI Pru AMC IPO से पहले प्रूडेंशियल का बड़ा कदम, ₹4,900 करोड़ में बेची 4.5% हिस्सेदारी

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के आईपीओ से पहले प्रूडेंशियल की हिस्सेदारी बिक्री बाजार में मजबूत विश्वास का संकेत देती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट (ICICI Pru AMC) कंपनी के बहुप्रतीक्षित आईपीओ से ठीक पहले ब्रिटेन की बीमा कंपनी प्रूडेंशियल ने अपने हिस्से की एक बड़ी बिक्री की है. कंपनी ने 4.5% हिस्सेदारी 4,900 करोड़ रुपये में बेचकर बाजार में हलचल तेज कर दी है. यह डील कई दिग्गज भारतीय और वैश्विक निवेशकों द्वारा खरीदी गई है. आइए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं.

किसने खरीदी यह हिस्सेदारी?मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हिस्सेदारी कई प्रमुख निवेशकों ने खरीदी है, जिनमें अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, अजीम प्रेमजी के निवेश फंड, राकेश झुनझुनवाला के फैमिली ऑफिसेज, भारतीय बीमा कंपनियां: एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस शामिल है. इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक ने भी 2,140 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

आईपीओ में क्या होगा खास?

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी अपने आगामी आईपीओ में कोई नए शेयर जारी नहीं करेगी. केवल प्रूडेंशियल अपनी 10% हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेगी. कंपनी के शेयर 19 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने की उम्मीद है. प्रूडेंशियल ने कहा है कि प्राइवेट प्लेसमेंट और आईपीओ से मिलने वाली राशि, नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद, शेयरधारकों को वापस कर दी जाएगी.

2 दिसंबर से खुलेगा 10,600 करोड़ रुपये का IPO

आईपीओ शुक्रवार, 12 दिसंबर को खुलेगा और 16 दिसंबर को बंद होगा. कंपनी ने इसके लिए 2,061–2,165 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कंपनी का वैल्यूएशन 1.07 लाख करोड़ रुपये होगा. यह 2025 का चौथा सबसे बड़ा आईपीओ है और भारतीय वित्तीय सेवा क्षेत्र में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी लिस्टिंग में शामिल होने जा रहा है.

5वीं लिस्टेड एएमसी बनेगी कंपनी

लिस्टिंग के बाद ICICI Pru AMC भारत में सूचीबद्ध होने वाली पांचवीं एसेट मैनेजमेंट कंपनी होगी. वर्तमान में लिस्टेड एएमसी एचडीएफसी एएमसी, निप्पॉन लाइफ इंडिया एएमसी,  यूटीआई एएमसी और आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी है. एचडीएफसी एएमसी का मौजूदा मूल्यांकन लगभग 1.09 लाख करोड़ रुपये है, जो तुलना के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

1 hour ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

1 hour ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

1 hour ago

आज शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स की 1,248 अंक की गिरावट के बाद इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

सेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 फीसदी टूटकर 73,580.54 पर आ गया, जबकि निफ्टी 383.70 अंक यानी 1.64 फीसदी गिरकर 23,063.10 के स्तर पर बंद हुआ.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

आज शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स की 1,248 अंक की गिरावट के बाद इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

सेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 फीसदी टूटकर 73,580.54 पर आ गया, जबकि निफ्टी 383.70 अंक यानी 1.64 फीसदी गिरकर 23,063.10 के स्तर पर बंद हुआ.

1 hour ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

1 hour ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

1 hour ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

1 hour ago

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

21 hours ago