✕

होम / बिजनेस / विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, 6.48 अरब डॉलर गिरकर 675.65 अरब डॉलर पर आया

विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, 6.48 अरब डॉलर गिरकर 675.65 अरब डॉलर पर आया

इस दौरान गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 1.94 अरब डॉलर घटकर 67.81 अरब अमेरिकी डॉलर रह गयी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange) में इस महीने लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. शुक्रवार को रिजर्व बैंक
ऑफ इंडिया ने फॉरेक्स रिजर्व के ताजा आंकड़े जारी किए. इन आंकड़ों के मुताबिक 8 नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 6.4 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इतनी बड़ी गिरावट के बाद अब यह 675.65 अरब डॉलर हो चुका है. 27 सितंबर को फॉरेक्स रिजर्व 705 अरब डॉलर के सबसे निम्न स्तर पर रहा। इसके बाद से इसमें लगातार गिरवाट आ रही है. शीर्ष स्तर से पिछले 6 सप्ताह में अब तक विदेशी मुद्रा भंडार में 29.35 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है. 

दुनिया का चौथा सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 8 नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार की विदेशी मुद्रा संपत्तियों (FCA) के मूल्य में भारी कमी आई है. इस दौरान देश के गोल्ड रिजर्व में भी कमी आई है. लगातार 6 सप्ताह की गिरावट के बाद भी भारत के पास दुनिया का चौथा सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार है. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 8 नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 6.47 अरब डॉलर घटकर 675.63 अरब डॉलर रहा. इस दौरान एफसीए में 4.46 अरब डॉलर की कमी आई, यह अब घटकर 585.38 अरब डॉलर रह गया है.

गोल्ड रिजर्व में भी 1.93 अरब डॉलर की गिरावट

पिछले कुछ सप्ताह से जहां कुल फॉरेक्स रिजर्व में कमी आ रही थी, वहीं गोल्ड रिजर्व में बढ़ोतरी हो रही थी. लेकिन, पिछले दिनों गोल्ड रेट में आई भारी गिरावट के चलते गोल्ड रिजर्व में भी 1.93 अरब डॉलर की कमी आई है. यह अब घटकर 67.81 अरब डॉलर हो गया है. इसके अलावा एसडीआर में इस दौरान 6 करोड़ डॉलर की गिरावट आई, जो अब घटकर 18.15 अरब डॉलर हो गया है. आईएमएफ रिजर्व में 1.4 करोड़ डॉलर की कमी आई है. यह अब घटकर 4.2 अरब डॉलर हो गया है.

क्या है गिरवाट की वजह?

डॉलर के लगातार मजबूत होने से तमाम मुद्राएं इसकी तुलना में कमजोर हो रही हैं. फॉरेक्स रिजर्व में एफसीए के तौर पर यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-डॉलर मुद्राएं होती हैं. अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से इन मुद्राओं के मूल्य में कमजोरी आ रही है, इसकी वजह से विदेशी मुद्रा का आउटफ्लो भारत के फॉरेक्स रिवर्ज में तेजी से कमी आ रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

13 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

16 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

16 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

16 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

17 hours ago

बड़ी खबरें