✕

होम / बिजनेस / सुप्रीम कोर्ट से Vodafone Idea और Airtel को बड़ा झटका, कंपनियों के शेयरों में गिरावट

सुप्रीम कोर्ट से Vodafone Idea और Airtel को बड़ा झटका, कंपनियों के शेयरों में गिरावट

सुप्रीम कोर्ट ने Voda-Idea और Airtel की तरफ से दाखिल एक याचिक को खारिज कर दिया है. जिसकी वजह से कंपनियों के शेयरों का भाव 5 प्रतिशत तक टूट गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वोडाफोन आइडिया (Vodafone-Idea) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ा झटका लगा है, जिसके चलते इन कंपनियों के शेयरों में 5 प्रतिशत तक की गिरावट आई है. सुप्रीम कोर्ट ने इन कंपनियों की ओर से दाखिल की गई एक याचिका को खारिज कर दिया है, जिससे बाजार में निराशा फैल गई है. बता दें, यह मामला जुलाई 2021 का है, जब सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी टेलीकॉम कंपनियों की याचिका को रद्द कर दिया था, और अब कोर्ट के इस नए फैसले ने इस पर मुहर लगा दी है. तो आइए जानते हैं इस फैसले का कंपनी के शेयर पर क्या असर पड़ा है?

क्या है मामला?

टेलीकॉम कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट में एक रिव्यू पीटिशन दाखिल की थी, जिसमें उनका कहना था कि एडजस्टेड ग्रॉस रेवन्यू (AGR) के कैलकुलेशन में गड़बड़ियां हैं. कंपनियों का दावा था कि डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) द्वारा किए गए एजीआर कैलकुलेशन में कई गलतियां हैं, जिससे उनके बकाए की राशि पर गलत असर पड़ा. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के फैसले को बरकरार रखते हुए कंपनियों की इस याचिका को खारिज कर दिया. इससे टेलीकॉम कंपनियों के लिए कानूनी रास्ते बंद हो गए हैं और वे अब किसी भी तरह की पुनः गणना की उम्मीद नहीं कर सकतीं. 

आज कंपनियों के शेयरों में गिरावट

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वोडाफोन आइडिया के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई. वोडाफोन आइडिया का शेयर दिन की शुरुआत में 8.75 रुपये के स्तर पर खुला था, लेकिन बाद में यह गिरकर 8.14 रुपये तक पहुंच गया. खबर लिखने तक, यह शेयर 5.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8.18 रुपये पर कारोबार कर रहा था. वहीं, भारती एयरटेल के शेयर भी इस फैसले के बाद संघर्ष कर रहे हैं. एयरटेल के शेयर 1724.15 रुपये के स्तर पर खुले थे, लेकिन यह गिरकर 1705 रुपये तक आ गए. हालांकि, खबर लिखने के समय इसमें थोड़ी सी सुधार देखने को मिली थी और शेयर 0.23 प्रतिशत की हल्की वृद्धि के साथ 1,715 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

क्या है आगे की स्थिति?

यह घटना टेलीकॉम क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है, क्योंकि एजीआर बकाए को लेकर कंपनियों के पास अब कोई कानूनी विकल्प नहीं बचा. इसी महीने की शुरुआत में खबरें आई थीं कि भारत सरकार एजीआर बकाया को माफ करने का प्रस्ताव दे सकती है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने सरकार के प्रस्ताव को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है.इस घटनाक्रम से वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल के निवेशकों के लिए चिंता का विषय उत्पन्न हो गया है, और इससे दोनों कंपनियों के शेयरों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

6 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

7 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

8 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

11 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

6 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

4 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

7 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

7 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

11 hours ago