होम / बिजनेस / चीन का चैन छीनकर भारत को ‘खुशी’ देने जा रही है Apple, ये है कंपनी का प्लान 

चीन का चैन छीनकर भारत को ‘खुशी’ देने जा रही है Apple, ये है कंपनी का प्लान 

Apple इस साल अप्रैल से अब तक 1 अरब डॉलर से ज्यादा मूल्य के आईफोन का भारत से निर्यात कर चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

iPhone बनाने वाली कंपनी Apple चीन को झटका और भारत को खुशी देने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स में जापानी अखबार Nikkei के हवाले से बताया गया है कि कंपनी आईफोन के बाद Airpods और Beats हेडफोन का प्रॉडक्शन भी चीन से शिफ्ट करके भारत में शुरू कर सकती है. हालांकि, वो चीन से पूरी तरह कारोबार नहीं समेटेगी, बल्कि उसका कुछ हिस्सा भारत शिफ्ट कर देगी. अब तक कंपनी के ज़्यादातर प्रोडक्ट चीन में ही तैयार होते आए हैं, ऐसे में Apple के इस कदम से ड्रैगन का चैन छिनना लाजमी है.

सप्लायर्स से कही ये बात
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एप्पल ने अपने सप्लायर्स को Airpods और Beats हेडफोन का कुछ प्रॉडक्शन चीन से भारत शिफ्ट करने को कहा है. यूएस की यह दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ा रही है. कंपनी इस साल अप्रैल से अब तक 1 अरब डॉलर से ज्यादा मूल्य के आईफोन का भारत से निर्यात कर चुकी है. उम्मीद है कि मार्च 2023 तक यह 2.5 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है.  

इस पर काम कर रही एप्पल
Apple चीन पर निर्भरता को कम करना चाहती है. इसकी कई वजह हैं, जिसमें अमेरिका का चीन से बढ़ता तनाव, चीन में सख्त लॉकडाउन पॉलिसी प्रमुख हैं. Nikkei की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी भारत में उत्पादन बढ़ाने के लिए कई सप्लायर्स से बात कर रही है. सबसे पहले भारत में Beats हेडफोन बनाए जा सकते हैं. इसके बाद AirPods का प्रॉडक्शन भी भारत में किया जा सकता है. इतना ही नहीं, चीन में AirPods बनाने वाली कंपनी Luxshare Precision Industry भी भारत में Apple की मदद के लिए तैयार है.

भारत बेहतरीन विकल्प
iPhone के बाद Apple के प्रॉडक्ट्स में एयरपॉड्स सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं. इसकी सालाना 7 करोड़ से अधिक यूनिट्स की बिक्री होती है. Apple भारत को एशिया में चीन के एक बेहतरीन विकल्प के रूप में देख रही है. कंपनी यहां अपना उत्पादन बढ़ाने पर फोकस कर रही है. हालांकि, भारत आईफोन के कुल उत्पादन का एक छोटा हिस्सा ही तैयार करता है. चीन में जहां सालाना 23 करोड़ iPhone बनाए जाते हैं, वहीं भारत में फिलहाल यह आंकड़ा 30 लाख है. चीन में Apple के कुल 98% आईफोन तैयार किए जाते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

5 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

16 minutes ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

41 minutes ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago