✕

होम / बिजनेस / Crypto फ्रॉड केस में बड़ा एक्शन, CBI ने 60 जगहों पर की छापेमारी

Crypto फ्रॉड केस में बड़ा एक्शन, CBI ने 60 जगहों पर की छापेमारी

यह Crypto Currecy फ्रॉड न केवल निवेशकों के लिए एक बड़ा वित्तीय संकट बना है, बल्कि यह देशभर में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में भी एक बड़ी मिसाल बन गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने देशभर में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े एक बड़े फ्रॉड मामले में 60 स्थानों पर छापेमारी की है. दरअसल, यह कार्रवाई फर्जी वेबसाइटों और ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए किए गए इस घोटाले के आरोपियों के खिलाफ की जा रही है, जिन्होंने लाखों निवेशकों को ठगा. यह स्कैम 2015 में शुरू हुआ था और इसके आरोपियों ने पोंजी स्कीम के जरिए क्रिप्टोकरेंसी में निवेशकों से पैसे जुटाए थे. तो आइए जानते हैं ये पूरा मामला क्या है?

इन जगहों पर की छापेमारी
सीबीआई द्वारा यह कार्रवाई दिल्ली, पुणे, चंडीगढ़, नांदेड़, कोल्हापुर, बेंगलुरु समेत अन्य प्रमुख शहरों में की गई. बता दें, इससे पहले 15 फरवरी 2025 को, सीबीआई ने दिल्ली और हरियाणा में 11 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें भारी मात्रा में नकद, विदेशी मुद्रा, सोना और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए गए थे.

कैसे हुआ क्रिप्टोकरेंसी स्कैम?

यह क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड 2015 में शुरू हुआ था, जिसमें कई लोग शामिल थे. इस स्कैम का मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज (जो अब मृतक हो चुके हैं), अजय भारद्वाज और उनके एजेंट थे. इन्होंने 'GainBitcoin' और अन्य नामों से फर्जी वेबसाइटें बनाई थीं, जिनके माध्यम से लोगों को पोंजी स्कीम के तहत क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए फंसाया गया था. इन वेबसाइटों का संचालन एक कंपनी, 'Variabletech Pte. Ltd' द्वारा किया जाता था.

रिटर्न देने के जाल में फंसाकर की धोखाधड़ी

इस धोखाधड़ी के तहत, निवेशकों को 18 महीने में बिटकॉइन में निवेश करने के बदले 10 प्रतिशत रिटर्न का वादा किया गया था. इसके बाद, निवेशकों को बिटकॉइन खरीदने और "क्लाउड माइनिंग" के माध्यम से गेनबिटकॉइन के साथ निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. शुरुआत में कुछ निवेशकों को रिटर्न भी दिया गया, जिससे उनका विश्वास और बढ़ गया. लेकिन 2017 में, जब नए निवेशकों की संख्या में कमी आई, तो ये योजना असफल हो गई. इसके बाद, आरोपियों ने निवेशकों के घाटे को कवर करने के लिए उनकी रकम को अपनी इन-हाउस 'MCAP क्रिप्टोकरेंसी' में बदल दिया, जिसका वास्तविक मूल्य बिटकॉइन से बहुत कम था.

सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप

इस क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड के मामले में देशभर में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत कई एफआईआर दर्ज की गई हैं. इस मामले का आकार इतना बड़ा था कि विभिन्न राज्यों, जैसे जम्मू और कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में दर्ज मामलों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया. अब सीबीआई इस घोटाले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

सीबीआई की छापेमारी और बरामदगी

सीबीआई ने 25 फरवरी 2025 को देशभर के 60 स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें कई आपत्तिजनक दस्तावेज, कंप्यूटर डेटा और अन्य सामग्री बरामद की गई है. इससे पहले 15 फरवरी को सीबीआई ने दिल्ली और हरियाणा में छापेमारी की थी, जिसमें 1.08 करोड़ रुपये नगद, 1000 अमेरिकी डॉलर, 252 ग्राम सोना, छह लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन और एक आईपैड जब्त किया गया था.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

2 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

20 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

2 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

2 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

23 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

2 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

17 hours ago