✕

होम / बिजनेस / Ola Electric के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : शोरूम पर छापेमारी, वाहन जब्त, शेयर में 5% गिरावट

Ola Electric के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : शोरूम पर छापेमारी, वाहन जब्त, शेयर में 5% गिरावट

Ola Electirc के शेयरों में हालिया गिरावट और ट्रांसपोर्ट अधिकारियों द्वारा की गई छापेमारी ने कंपनी के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देशभर में ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electirc) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. दरअसल, ग्राहकों की शिकायत पर ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने देशभर में कंपनी के शोरूम पर छापेमारी करने के साथ ही कुछ शोरूम बंद किए और व्हीकल्स को जब्त कर लिया है. इसके साथ ही कंपनी को कारण बताओ नोटिस भी भेजे हैं. इस कार्रवाई के बाद अब ओला इलेक्ट्रिक की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं, जबकि कंपनी ने आरोपों का खंडन किया है और सभी नियमों का पालन करने का दावा किया है. तो आइए जानते हैं कंपनी के खिलाफ ये कार्रवाई क्यों हुई और इसका शेयर पर क्या असर पड़ा है? 

छापेमारी और जब्ती के कारण बिकवाली

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देशभर के ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने ओला इलेक्ट्रिक के शोरूम्स पर छापे मारे हैं और कई वाहनों को जब्त किया है. इसके अलावा, कंपनी को कारण बताओ नोटिस भी भेजे गए हैं. यह घटनाक्रम ग्राहकों की शिकायतों के बाद हुआ, जिससे कंपनी के शोरूम्स और व्यापार में अनियमितताओं की ओर इशारा किया गया. ओला इलेक्ट्रिक ने 2022 से अब तक अपने शोरूम्स की संख्या को बढ़ाकर 4,000 कर लिया है. हालांकि, ब्लूमबर्ग न्यूज की जांच में पाया गया कि इनमें से 95% शोरूम्स के पास मोटर व्हीकल्स एक्ट के तहत जरूरी ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं थे. इसका मतलब है कि इन शोरूम्स में अनरजिस्टर्ड टूव्हीलर्स डिस्प्ले करने, बेचने या टेस्ट राइड ऑफर करने के लिए जरूरी अनुमतियां नहीं थीं. 

कंपनी का जवाब 

उधर, ओला इलेक्ट्रिक ने ट्रांसपोर्ट अधिकारियों द्वारा लगाए गए आरोपों को नकारते हुए कहा है कि कंपनी के शोरूम्स और गोदामों में रखे गए वाहनों की इनवेंट्री पूरी तरह से मोटर व्हीकल एक्ट के दिशानिर्देशों का पालन करती है, कंपनी के प्रवक्ता ने इसे गलत और पक्षपातपूर्ण रिपोर्ट बताते हुए कहा कि ओला के पास सभी आवश्यक मंजूरी और प्रमाणपत्र हैं, और कंपनी अपने सभी शोरूम्स के संचालन को सही तरीके से कर रही है.

कंपनी के शेयर का प्रदर्शन 

ओला इलेक्ट्रिक की शेयर कीमत अगस्त 2024 में शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद से गिरावट का सामना कर रही है. कंपनी के शेयर की उच्चतम कीमत 157.53 रुपये तक पहुंची थी, जो अब लगभग 66 प्रतिशत गिरकर 53.80 रुपये पर बंद हुई है. प्रमोटर्स के पास दिसंबर 2024 के अंत तक 36.78 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. वहीं, मंगलवार यानी 11 मार्च को ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में 5 प्रतिशत से अधिक गिरावट देखने को मिली. बीएसई पर शेयर ₹50.91 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव ₹53.80 से 5.37% कम है. आज शेयर ने ₹50.81 का नया सर्वकालिक निम्नतम स्तर भी छुआ. पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयर में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है, और 2025 में अब तक इसके मूल्य में 37 प्रतिशत की कमी आई है.   इस गिरावट से निवेशकों के बीच बिकवाली का दबाव बढ़ा.   

निवेशक चिंतित 

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर की गिरावट और इसके खिलाफ चल रही जांच ने निवेशकों के बीच चिंता पैदा कर दी है. हालांकि, कंपनी का कहना है कि वह इस मामले में अपने वकील से सलाह लेकर आगे की कार्रवाई करेगी और सभी नियमों का पालन कर रही है. इस स्थिति में ओला इलेक्ट्रिक को न केवल अपने ग्राहकों से संबंधित समस्याओं का समाधान करना होगा, बल्कि निवेशकों का विश्वास भी बनाए रखना होगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

11 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

15 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

17 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

17 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

14 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

8 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

10 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

11 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

11 hours ago