✕

होम / बिजनेस / Bharti Hexacom IPO को मिला जबरदस्त रिस्पांस, आखिरी दिन इतने गुना हुआ सब्सक्राइब

Bharti Hexacom IPO को मिला जबरदस्त रिस्पांस, आखिरी दिन इतने गुना हुआ सब्सक्राइब

नए फाइनेंशियल ईयर का पहला आईपीओ आज अपने आखिरी दिन करीब 29 गुना सब्सक्राइब हुआ. 2 दिनों तक सुस्त सब्सक्रिप्शन के बाद आज इसमें तेजी देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नए फाइनेंशियल ईयर में पहला आईपीओ भारती हेक्साकॉम का आईपीओ (Bharti Hexacom IPO) आज अपने आखिरी दिन करीब 29.84 गुना सब्सक्राइब हुआ. 2 दिनों तक सुस्त सब्सक्रिप्शन के बाद आज इसमें तेजी देखने को मिली है. हालांकि इस सब्सक्रिप्शन में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स की है. रिटेल निवेशक अभी भी इस आईपीओ को लेकर सुस्त हैं. वैसे इस साल की बात करें तो ऐसे कई आईपीओ हैं, जिन्हें निवेशकों का मजबूत रिस्पांस मिला है. 

29 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO

भारती एयरटेल की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम के पब्लिक इश्यू का 5 अप्रैल को आखिरी दिन था. 3 अप्रैल को खुला यह इश्यू 29 गुना सब्सक्राइब हुआ. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व हिस्सा 48.57 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा 15 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.60 गुना सब्सक्राइब हुआ. यह नए वित्त वर्ष 2024-25 का पहला IPO है.

2 हजार के पार पहुंचा कंपनी का शेयर, आनंद महिंद्रा ने कुछ इस तरह किया निवेशकों को Thanks

ग्रे मार्केट में कितना प्रीमियम

ग्रे मार्केट में Bharti Hexacom के शेयर, IPO के अपर प्राइस बैंड 570 रुपये से 10.35 प्रतिशत या 60 रुपये के प्रीमियम पर है. Bharti Hexacom IPO में नए इक्विटी शेयर जारी नहीं हो रहे हैं, केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत शेयरों की बिक्री की जा रही है. कंपनी की एकमात्र पब्लिक शेयरहोल्डर, टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया की ओर से OFS में 7.5 करोड़ इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए पेश किया गया है. Bharti Hexacom में प्रमोटर भारती एयरटेल के पास 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है. बाकी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया के पास है. IPO क्लोज होने के बाद Bharti Hexacom के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 12 अप्रैल को हो सकती है. 

Bharti Hexacom IPO का रिजर्व हिस्सा

IPO में 75 प्रतिशत हिस्सा कालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और बाकी 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है. इस इश्यू के लिए एसबीआई कैपिटल मार्केट (SBI Capital Markets), एक्सिस कैपिटल (Axis Capital), बैंक ऑफ़ बड़ौदा कैपिटल मार्केट (BoB Capital Markets), आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) और आईआईएफएल सिक्योरिटीज (IIFL Securities Ltd) बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं.

4275 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

भारती हेक्साकॉम, टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सर्विसेज कंपनी है. यह राजस्थान और नॉर्थ ईस्ट टेलीकम्युनिकेशन सर्कल में ग्राहकों को एयरटेल ब्रांड के तहत कंज्यूमर मोबाइल सर्विस, फिक्स्ड लाइन टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदान करती है. Bharti Hexacom IPO के तहत प्राइस बैंड 542-570 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू से 4275 करोड़ रुपये जुटाने का है. बोली लगाने के लिए लॉट साइज 26 शेयरों का है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

2 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

3 hours ago

लेयशा बासमती राइस की ब्रांड एंबेसडर बनीं अभिनेत्री यामी गौतम धर

SSIEL ग्रुप के ब्रांड लेयशा बासमती राइस के टीवी, ओटीटी, सिनेमा, आउटडोर और डिजिटल कैंपेन में नजर आएंगी यामी गौतम धर, प्रोडक्ट लॉन्च और उपभोक्ताओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी होंगी शामिल

3 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

4 hours ago

TVS ग्रुप में उत्तराधिकार की जंग, कारोबारी परिवारों में पहले भी बंट चुकी हैं कंपनियां

वेणु श्रीनिवासन के परिवार में संपत्ति और उत्तराधिकार को लेकर विवाद ने फिर चर्चा में लाए कारोबारी घरानों के पारिवारिक झगड़े, रैनबैक्सी से लेकर दूसरे बड़े उद्योग समूहों तक ऐसे विवादों ने बदली कंपनियों की कमान और कारोबार की दिशा

4 hours ago

बड़ी खबरें