✕

होम / बिजनेस / Bharti Airtel के मुनाफे में 432% उछाल, कंपनी हर शेयर पर देगी 16 रुपये का डिविडेंड

Bharti Airtel के मुनाफे में 432% उछाल, कंपनी हर शेयर पर देगी 16 रुपये का डिविडेंड

Bharti Airtel ने भी तिमाही आय जारी कर दिये हैं. इसके साथ ही कंपनी ने शेयर धारकों के लिए 325 फीसदी के डिविडेंड का ऐलान किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारती एयरटेल ने मार्च तिमाही (Q4FY24) के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं. इस टेलीकॉम कंपनी का रिजल्ट विश्लेषकों के अनुमान से बेहतर रहा. हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी के मार्जिन और शुद्ध मुनाफे में गिरावट आई है. मजबूत ARPU (प्रति यूजर औसत राजस्व) और डेटा उपयोग ने कंपनी के कुल प्रदर्शन को सहारा दिया.

नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू और EBITDA

भारती एयरटेल का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹11,022 करोड़ रहा, जो CNBC-TV18 के ₹6,526 करोड़ के अनुमान से काफी ज्यादा है. हालांकि, यह तिमाही आधार पर 25.4% की गिरावट है. वहीं, रेवेन्यू तिमाही आधार पर 2.1% बढ़कर ₹47,876 करोड़ रहा, जो ₹47,390 करोड़ के अनुमान को पार कर गया.

एयरटेल का चौथी तिमाही में EBITDA ₹27,404 करोड़ रहा, जो स्ट्रीट के ₹26,430 करोड़ के अनुमान से बेहतर है, लेकिन पिछली तिमाही के ₹29,056.7 करोड़ से 5.7% कम है. EBITDA मार्जिन 57.2% रहा, जो कि अनुमानित 55.8% से अधिक है, लेकिन Q3 के 62% से कम है.

डिविडेंड और ARPU

एयरटेल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹16 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है. नतीजों की घोषणा से पहले भारती एयरटेल के शेयर बीएसई पर 2.74% की गिरावट के साथ ₹1,820.95 पर बंद हुए.

वहीं एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) बढ़कर ₹245 हो गया, जो एक साल पहले ₹209 था. यानी सालाना आधार पर 17.2% की बढ़ोतरी. मोबाइल डेटा उपयोग में भी 21.2% की वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें प्रति ग्राहक औसत डेटा खपत 25.1 GB/माह रही.

Bharti Hexacom का रिजल्ट

Bharti Airtel की सब्सिडियरी Bharti Hexacom ने मार्च 2025 तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹468.4 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 110.4% की बढ़त है. कंपनी को ₹88.2 करोड़ का टैक्स लाभ मिला, जिससे मुनाफे को बल मिला. कंपनी ने ₹10 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. भारती हेक्साकॉम के शेयर नतीजों के ऐलान से पहले 2.77% गिरकर ₹1,704.40 पर बंद हुए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

5 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

10 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

12 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

5 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

7 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

10 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

10 hours ago