होम / बिजनेस / Airtel ने जारी किये Q4FY23 के नतीजे, प्रॉफिट में आई जबरदस्त छलांग!

Airtel ने जारी किये Q4FY23 के नतीजे, प्रॉफिट में आई जबरदस्त छलांग!

वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर के दौरान भारती एयरटेल को ऑपरेशंस से 36,009 करोड़ रुपयों की कमाई हुई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत के टेलिकॉम क्षेत्र में भारती एयरटेल लिमिटेड (Bharti Airtel) और रिलायंस जिओ (Reliance Jio) की डुओपोली जारी है और इन दोनों कंपनियों के बीच काफी कम्पटीशन भी देखने को मिल रहा है. इसी बीच भारती एयरटेल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर के लिए अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. 

प्रॉफिट में हुई 50% की बढ़ोत्तरी
वित्त वर्ष 2022-23 के चौथे क्वार्टर के दौरान कंपनी के प्रॉफिट में सालाना आधार पर 50% की वृद्धि देखने को मिली है. 31 मार्च 2023 को खत्म हुए क्वार्टर के दौरान कंपनी ने 3,006 करोड़ रुपयों का प्रोफिट दर्ज किया जबकि पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान यह प्रॉफिट 2,008 करोड़ रुपये हुआ करता था. वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर के दौरान भारती एयरटेल को ऑपरेशंस से 36,009 करोड़ रुपयों की कमाई हुई जबकि पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान कंपनी को ऑपरेशंस से 31,500 करोड़ रुपयों की कमाई हुई थी. 

इक्विटी शेयर्स पर मिलेगा डिविडेंड
इसके साथ ही टेलिकॉम कंपनी ने पूरी तरह से पेड-अप शेयर्स पर 4 रुपये के डिविडेंड की घोषणा भी की है. एक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 23 के लिए बोर्ड ने 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयर्स पर 4 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है. इसके साथ ही 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले ऐसे इक्विटी शेयरों पर 1 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है जो आंशिक रूप से पेड-अप हैं. किसी भी टेलिकॉम कंपनी की परफॉरमेंस जानने के लिए औसत रेवेन्यु प्रति यूजर (ARPU) एक प्रमुख इंडिकेटर है. वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर के दौरान कंपनी का ARPU 193 रुपये पर स्थिर है. लेकिन अगर इसकी तुलना पिछले साल से करें तो कंपनी के ARPU में 8.43% की वृद्धि देखने को मिली है. 

7 मिलियन नए कस्टमर्स
कंपनी के क्वार्टरली नतीजों की बात करते हुए भारती एयरटेल के MD (मैनेजिंग डायरेक्टर) Gopal Vittal ने कहा, हमारी कुल कमाई में हर क्वार्टर के दौरान लगभग 0.60% की वृद्धि हुई है जबकि इस क्वार्टर के दौरान दो दिनों की कमी हो जाने के बावजूद कंपनी का EBITDA (अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रीसिएशन एंड अमोर्टाइजेशन) मार्जिन बढ़कर 52.20% हो गया है. क्वालिटी कंज्यूमर्स को प्राप्त करने के हमारे लक्ष्य की बदौलत अब कंपनी के साथ 7.40 मिलियन नए 4G कस्टमर्स जुड़े हैं और साथ ही इस क्वार्टर के खत्म होने तक हमारा ARPU 193 रुपये पर पहुंच गया था जो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है. एक टिकाऊ डिजिटल प्लेटफॉर्म और टैलेंट पर ध्यान देने की वजह से हमारे बिजनेस की डिजिटल डिलीवरी की रफ्तार भी बढ़ी है.

शेयर बाजार में एयरटेल
एयरटेल के MD Gopal Vittal ने यह भी बताया कि कंपनी द्वारा 5G के रोलआउट की तेज रफ्तार भी जारी रखी जायेगी और सभी प्रमुख शहरों और गावों को इस साल के अंत तक जोड़ लिया जाएगा. भारती एयरटेल के शेयर्स में आज 1.27% की गिरावट देखने को मिली जिसके बाद कंपनी के शेयर्स की कीमत 787.85 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गयी. कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर के नतीजे शेयर मार्केट के कारोबारी घंटे खत्म होने के बाद जारी किये गए थे. 
 

यह भी पढ़ें: Tesla को चाहिए भारत में एंट्री, मोदी सरकार ने लगाया नो एंट्री का बोर्ड!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

6 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

6 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

8 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

10 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

10 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

7 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

6 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

8 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

10 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

10 hours ago