✕

होम / बिजनेस / Airtel ने मिलाया Elon Musk की SpaceX से हाथ, भारत में मिलेगी अमेरिका जैसी इंटरनेट स्पीड

Airtel ने मिलाया Elon Musk की SpaceX से हाथ, भारत में मिलेगी अमेरिका जैसी इंटरनेट स्पीड

Airtel ने एलन मस्क की कंपनी SpaceX के साथ मिलकर भारत में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने की घोषणा की है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने हाथ मिलाया है. एयरटेल ने मंगलवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में इस एग्रीमेंट की जानकारी दी. इस डील के तहत, SpaceX का Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस भारत में लॉन्च होगा, हालांकि यह डील अभी भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही है.

क्या है प्लान?

एयरटेल और Starlink मिलकर भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी को बढ़ाने के तरीके तलाशेंगे. इसके अलावा, एयरटेल अपने रिटेल स्टोर्स पर Starlink के उपकरण बेच सकता है और बिजनेस को हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट प्रदान कर सकता है. दोनों कंपनियां ग्रामीण स्कूलों, हेल्थकेयर सेंटर्स और दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने के लिए मिलकर काम करेंगी. Starlink की सैटेलाइट टेक्नोलॉजी एयरटेल के मौजूदा नेटवर्क को और मजबूत बनाएगी, जबकि SpaceX एयरटेल के ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल कर सकेगा.

एयरटेल ने क्या कहा?

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा कि भारत में एयरटेल के ग्राहकों को स्टारलिंक सेवाएं प्रदान करने के लिए स्पेसएक्स के साथ काम करना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह अगली पीढ़ी की उपग्रह कनेक्टिविटी के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाता है.

विट्टल ने कहा, "यह साझेदारी हमें भारत के सबसे दूरस्थ इलाकों में भी हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड पहुंचाने की क्षमता देगी. Starlink, एयरटेल के उत्पादों को और बेहतर बनाएगा, ताकि हर भारतीय को सस्ता और भरोसेमंद इंटरनेट मिल सके. SpaceX के साथ मिलकर Starlink को भारत में लाना एक बड़ा मील का पत्थर है. यह हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हम भारत के हर कोने में अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी लेकर आएं. यह साझेदारी हमें भारत के सबसे दूरस्थ इलाकों में भी हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड पहुंचाने की क्षमता देगी. Starlink, एयरटेल के उत्पादों को और बेहतर बनाएगा, ताकि हर भारतीय को सस्ता और भरोसेमंद इंटरनेट मिल सके."

SpaceX ने क्या कहा?

SpaceX की प्रेसिडेंट ग्विन शॉटवेल ने कहा, "हम एयरटेल के साथ काम करके भारत के लोगों के लिए Starlink के ट्रांसफॉर्मेटिव प्रभाव को लेकर उत्साहित हैं. एयरटेल की टीम ने भारत के टेलीकॉम क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है, इसलिए उनके साथ काम करना हमारे लिए सही कदम है."

यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एलन मस्क की हालिया मुलाकात के कुछ हफ्ते बाद आया है. मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान मस्क से मुलाकात की थी, जिसमें इनोवेशन, स्पेस एक्सप्लोरेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर सहयोग बढ़ाने की बात हुई थी.

भारत में Starlink के लिए चुनौतियां और अवसर

एलन मस्क लंबे समय से Starlink को भारत में लाना चाहते थे, लेकिन रेगुलेटरी चुनौतियों और रिलायंस JIO जैसे घरेलू टेलीकॉम दिग्गजों के विरोध ने प्रगति को धीमा कर दिया था. नवंबर 2022 में, भारत के टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि Starlink ने सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया है, जिससे उसका सैटेलाइट कम्युनिकेशन लाइसेंस रुका हुआ है. भारत एक बड़ा बाजार है, जहां 1.4 अरब लोगों में से 40 फीसदी लोग अभी भी इंटरनेट से वंचित हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

11 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

15 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

17 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

17 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

14 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

8 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

10 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

11 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

11 hours ago