✕

होम / बिजनेस / ₹2,150 करोड़ का IPO लाएगी Belrise Industries, सेबी ने ड्राफ्ट पेपर्स को अप्रूवल दिया

₹2,150 करोड़ का IPO लाएगी Belrise Industries, सेबी ने ड्राफ्ट पेपर्स को अप्रूवल दिया

Belrise Industries विशेष रूप से टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और फोर-व्हीलर पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल के लिए ऑटोमोटिव शीट मेटल और कास्टिंग पार्ट्स, पॉलिमर कंपोनेंट्स, सस्पेंशन और मिरर सिस्टम बनाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आईपीओ से कमाई करने के इच्‍छुक लोगों के लिए जल्‍द ही बाजार में एक और आईपीओ दस्‍तक देने वाला है. जिसका नाम Belrise Industries है. ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाने वाली इस कंपनी के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने मंजूरी दे दी है. इस IPO के जरिए कंपनी ₹2150 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है, और ये पूरा पैसा फ्रेश इश्‍यू के जरिए जुटाया जाएगा.

IPO में क्‍या होगा खास?

कंपनी ने अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में बताया कि इस फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और आम कारोबारी जरूरतों के लिए होगा. बता दें बेलराइज़ ने आईपीओ के लिए कागजात पिछले साल 22 नवंबर 2024 को सेबी के पास जमा किए थे. ये IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू है. जुटाए गए पैसे से कंपनी अपने कर्ज का बोझ हल्का करेगी और बिजनेस को आगे बढ़ाएगी. IPO के बाद कंपनी के शेयर भारत के दो बड़े एक्सचेंज—NSE और BSE पर लिस्ट होंगे.

कौन हैं प्रमोटर्स?

कंपनी के प्रमोटरों में श्रीकांत शंकर बादवे, सुप्रिया श्रीकांत बादवे, और सुमेश श्रीकांत बादवे शामिल हैं. जबकि इस IPO को मैनेज करने की जिम्‍मेदारी एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, HSBC सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया के पास है. जबकि SBI कैपिटल मार्केट्स इसके बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं, वहीं लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार की भूमिका में है.

क्‍या काम करती है Belrise Industries?

बेलराइज ऑटोमोटिव पार्ट्स की दुनिया में बड़ा नाम है. इसकी स्‍थापना साल 1996 में हुई थी. ये कंपनी टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, कमर्शियल व्हीकल्स वगैरह के लिए सेफ्टी से जुड़े सिस्टम और इंजीनियरिंग सॉल्यूशन बनाती है. इनके प्रोडक्ट्स में मेटल चेसिस सिस्टम, पॉलीमर कंपोनेंट्स, सस्पेंशन सिस्टम, बॉडी-इन-व्हाइट पार्ट्स, और एग्जॉस्ट सिस्टम जैसी चीजें शामिल हैं.

साल 2024 में कंपनी की ऑपरेशनल कमाई ₹7484.2 करोड़ रही, लेकिन कर्ज की बात करें तो 30 सितंबर 2024 तक कंपनी पर ₹2167.2 करोड़ का कर्ज था, जिसे कम करने के लिए ये IPO लाया जा रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

14 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

18 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

20 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

20 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

18 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

12 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

14 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

14 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

14 hours ago