✕

होम / बिजनेस / BEL को रक्षा मंत्रालय से मिला ₹2210 करोड़ का ऑर्डर, कंपनी ने 5 साल में दिया 1088% रिटर्न

BEL को रक्षा मंत्रालय से मिला ₹2210 करोड़ का ऑर्डर, कंपनी ने 5 साल में दिया 1088% रिटर्न

BEL को मिला बड़ा डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट, हेलिकॉप्टर्स की सुरक्षा बढ़ाएगा स्वदेशी तकनीक से बना सिस्टम

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने रक्षा मंत्रालय के साथ 2,210 करोड़ रुपये का करार साइन किया है. यह कॉन्ट्रैक्ट भारतीय वायुसेना के Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर्स के लिए इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (EW) सूट की सप्लाई को लेकर हुआ है. इस सिस्टम को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की CASDIC लैब ने पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से डिजाइन और डेवलप किया है. इसका निर्माण BEL करेगी, जो भारत की लीडिंग डिफेंस कंपनियों में से एक है.

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा '' नवरत्न डिफेंस पब्लिक सेक्टर कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने भारतीय वायुसेना के Mi 17 V5 हेलीकॉप्टरों के लिए ईडब्ल्यू सूट की सप्लाई के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ 2,210 करोड़ रुपये (टैक्स को छोड़कर) के कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं.''

कंपनी ने कहा कि इन सिस्टम को स्वदेशी रूप से CASDIC, DRDO द्वारा डिजाइन और डेवलप किया गया है और बीईएल द्वारा मैन्युफैक्चर किया गया है. ईडब्ल्यू सुइट में रडार वॉर्निंग रिसीवर (RWR), मिसाइल एप्रोच वॉर्निंग सिस्टम (MAWS) और काउंटर मेजर डिस्पेंसिंग सिस्टम (CMDS) शामिल हैं. ये हेलीकॉप्टरों की युद्ध क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाते हैं.

कैसा रहा कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन

Defence PSU Stock का 52 वीक हाई 340.35 रुपये है और 52 वीक लो 218.80 रुपये है. BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 1,99,666.61 करोड़ रुपये है. डिफेंस स्टॉक का प्रदर्शन देखें तो एक हफ्ते यह 9.31% तक टूट चुका है. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर 21.72 फीसदी तक बढ़ा है. वहीं, पिछले 2 साल में शेयर ने 176.41 फीसदी, 3 साल में 250 फीसदी और 3 साल में 1088.64 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है. इसके साथ, BEL ने चालू वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 2,803 करोड़ रुपये के ठेके संचित किए हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

14 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

16 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

17 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

13 hours ago