होम / बिजनेस / 10000 रुपये देकर बन जाइए राष्‍ट्र निर्माण के भागीदार, और पाइए इतने प्रतिशत ब्याज

10000 रुपये देकर बन जाइए राष्‍ट्र निर्माण के भागीदार, और पाइए इतने प्रतिशत ब्याज

गडकरी ने कहा कि आज का दिन एतिहासिक दिन है और उन्‍हें उम्‍मीद है कि अब खुदरा खरीददार 10,000 रुपये देकर राष्‍ट्र निर्माण की गतिविधियों का भागीदार बन पाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शुक्रवार के दिन एनएचएआई के इतिहास में एक नया दिन बनकर आया. एनएचएआई का इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (NHAI InvIT) नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर शुक्रवार को बीएसई लिस्‍ट में शामिल हो गया. इस मौके पर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी शुरुआत की. इस मौके पर गडकरी ने कहा कि आज का दिन एतिहासिक दिन है और उन्‍हें उम्‍मीद है कि अब खुदरा खरीददार दस हजार रुपये देकर राष्‍ट्र निर्माण की गतिविधियों का भागीदार बन पाएगा.

10 हजार रुपये से कर सकते हैं शुरूआत

एनएचएआई का इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (NHAI InvIT) नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर में कोई भी आम आदमी दस हजार रुपये देकर इसका भागीदार बन सकता है. उन्‍होंने कहा कि इसमें निवेश पर आठ प्रतिशत का रिटर्न पाया जा सकता है. इस मौके पर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के दूसरे दौर को निर्धारित कार्यकाल के दस प्रतिशत में लगभग पांच गुना ओवरसब्‍सक्राइब किया गया है. क्‍योंकि इसका 25 प्रतिशत एनसीडी रिटेल कारोबार के लिए आरक्षित किया गया है.

किनके लिए है ये सुनहरा अवसर

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एनएचएआई के इस प्रयास में रिटायर्ड लोग,सैलरीड,स्‍मॉल और मीडियम बिजनेस ओनर 10 हजार रुपये देकर राष्‍ट्रनिर्माण की गतिविधि में शामिल हो सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि रोड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में निवेश करने पर रिटर्न बहुत बेहतर है. उन्‍होंने कहा कि देश की अर्थव्‍यवस्‍था को 5 ट्रिलियन तक पहुंचाने के लिए हर आम आदमी को सहयोग करना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि इंफ्रा के प्रोजेक्‍ट आर्थिक तौर पर बहुत ही फायदेमंद है और ये बेहतर रिटर्न देते हैं.

8.05 प्रतिशत मिलेगा रिटर्न

केन्‍द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इसमें निवेश करने पर 8.05 प्रतिशत रिटर्न मिलेगा. गडकरी ने कहा कि ये इसकी लोकप्रियता ही है कि InvIT के दूसरे राउंड को इसके खुलने के केवल 7 घंटे के भीतर ही 7 गुना ओवरसब्‍सक्राइब हो गया. नितिन गडकरी ने कहा कि BSE पर InvIT एनसीडी की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक कदम है,क्योंकि यह इंफ्रा फंडिंग में लोगों की भागीदारी के लिए नई सुबह के प्रतीक जैसा है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

12 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago