होम / बिजनेस / अपने इन्वेस्टर्स को कौनसा रिटर्न गिफ्ट देने जा रही है नायका? यहां करें पता  

अपने इन्वेस्टर्स को कौनसा रिटर्न गिफ्ट देने जा रही है नायका? यहां करें पता  

नायका पिछले साल अक्टूबर में अपना IPO लेकर आई थी, जिसके जरिए कंपनी ने करीब 5,350 रुपए का निवेश प्राप्त किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ब्यूटी और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी नायका अपने निवेशकों को रिटर्न गिफ्ट देने पर विचार कर रही है. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया है कि 3 अक्टूबर को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में बोनस शेयर पर फैसला हो सकता है. अगर इस बैठक में सहमति बन जाती है, तो नायका के शेयर खरीदने वालों को बोनस शेयर दिया जाएगा. 

क्या होता है बोनस शेयर?
कई बार कंपनियां शेयर मार्केट में अपने शेयरधारकों को फ्री में शेयर बांटती हैं, उसे ही बोनस शेयर कहते हैं. बोनस शेयर कंपनी के मौजूदा शेयर होल्डर्स को जारी किए जाते हैं और ये पूरी तरह से भुगतान किए गए अतिरिक्त इक्विटी शेयर होते हैं. बोनस शेयर के तहत कंपनी अपने निवेशकों को एक तय अनुपात में अतिरिक्त शेयर देती है. कंपनी का बोर्ड बोनस शेयर जारी करने के लिए पोस्टल बैलेट या कई दूसरे माध्यमों से शेयर होल्डर्स से अप्रूवल ले सकता है.

हिट रहा था आईपीओ 
नायका पिछले साल अक्टूबर में अपना IPO लेकर आई थी, जिसके जरिए कंपनी ने करीब 5,350 रुपए का निवेश प्राप्त किया था. कंपनी ने आईपीओ के निवेशकों को 1,125 रुपए की दर से शेयर जारी किए थे. ये शेयर बेहतरीन प्रीमियम के साथ 2000 रुपए से ज्यादा कीमत पर लिस्ट हुए थे, लेकिन फिर इनमें गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया. पिछले एक साल में इसमें 41.52% की नरमी आई है. आज यानी गुरुवार के कारोबारी दिन में कंपनी का शेयर 0.92% की बढ़त के साथ 1,290 रुपए पर बंद हुआ.

कंपनी का मुनाफा बढ़ा 
नायका के शेयरों में पिछले एक महीने से 7.22% फीसदी की गिरावट देखी गई है. कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 60.63 हजार करोड़ रुपए का है. बता दें कि अप्रैल-जून के दौरान नायका का मुनाफा 42% बढ़कर 5 करोड़ रुपए हो गया था. कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 3.52 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था. वहीं, जून 2022 तिमाही में कंपनी का राजस्व 41 प्रतिशत बढ़कर 1,148.42 करोड़ रुपए हो गया.

क्या होता है IPO? 
Initial Public Offer यानी IPO, जब कोई कंपनी इक्विटी मार्केट से यानी शेयर बाजार से पैसे जुटाना चाहती है तो उसके पास बहुत से तरीके होते हैं. उसी में से एक तरीका होता है  IPO. जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर पब्लिक में बेचने के लिए ऑफर करती है, तो उसे Initial Public Offer या IPO कहते हैं. ये शेयर BSE और NSE जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए निवेशकों की खरीद के लिए रखे जाते हैं. जब ये शेयर निवेशकों द्वारा खरीद लिए जाते हैं तो वो कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो जाती है और प्राइवेट से पब्लिक लिस्टेड कंपनी बन जाती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

3 minutes ago

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

33 minutes ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

2 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

3 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

6 hours ago


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

33 minutes ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

3 minutes ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

1 hour ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

5 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

2 hours ago