होम / बिजनेस / भारी छूट के लिए रहें तैयार, त्योहार में ऑनलाइन कंपनियां इतने अरब डॉलर का करेंगी कारोबार

भारी छूट के लिए रहें तैयार, त्योहार में ऑनलाइन कंपनियां इतने अरब डॉलर का करेंगी कारोबार

बेहतर सौदों और नए लॉन्च के कारण सेल के दौरान मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स की डिमांड अधिक रहने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बेंगलुरु: भारत में त्योहारी सीजन बस शुरू ही होने वाला है. ऐसे में ई-कॉमर्स कंपनियों ने अपनी कमर कस ली है. Amazon से लेकर Flipkart और Myntra तक ने ग्राहकों को लुभाने की पूरी तैयारी कर ली है. इसमें कोई दो राय नहीं कि ग्राहकों की बल्ले-बल्ले होने वाली है, क्योंकि उन्हें लाखों सामान पर भारी-भरकम डिस्काउंट मिलेगा. इन ई-कॉमर्स कंपनियों की भी चांदी हो जाएगी.

दिवाली तक चलेगी सेल
एक अनुमान के अनुसार, भारत में त्योहारी महीने के दौरान ऑनलाइन बिक्री 11.8 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले साल की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है. गुरुवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. ई-कॉमर्स कंपनियों की यह सेल दिवाली तक चलती है.

3 गुना वृद्धि का अनुमान
रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स के मुताबिक, पहले त्योहारी सप्ताह में बिक्री 5.9 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले साल के 4.8 अरब डॉलर से 28 फीसदी अधिक है. 2018 में पूर्व-महामारी सेल्स की तुलना में, रिपोर्ट इस वर्ष ऑनलाइन फेस्टिव सेल्स ग्रोस मर्चेंडाइस वेल्यू (जीएमवी) में 3 गुना वृद्धि का अनुमान लगा रही है.

ऑनलाइन खरीदारों की संख्या में 4 गुना वृद्धि का अनुमान
रेडसीर के एसोसिएट पार्टनर संजय कोठारी ने कहा, "हम 2018 से ऑनलाइन खरीदारों की संख्या में 4 गुना वृद्धि का अनुमान लगा रहे हैं. यह वृद्धि डिजिटलीकरण और टियर 2 प्लस शहरों में बढ़ती पैठ के कारण है." त्योहारी सप्ताह के दौरान ऑनलाइन दुकानदारों की भागीदारी भी कैलेंडर वर्ष 2018 में 18 प्रतिशत से दोगुनी होकर कैलेंडर वर्ष 2022 में अनुमानित 38 प्रतिशत हो गई है.

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स की डिमांड
रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि त्योहारी बिक्री में भारी वृद्धि समग्र ऑनलाइन खुदरा जीएमवी को आगे बढ़ाएगी, जो 2021 में 52 अरब डॉलर थी. अब 2022 में 30 प्रतिशत बढ़कर 68 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी. इस साल, फैशन श्रेणी में टियर 2 प्लस शहरों और पहली बार खरीदारी करने वाले खरीदारों की बढ़ती संख्या के कारण वृद्धि की उम्मीद है. बेहतर सौदों और नए लॉन्च के कारण सेल के दौरान मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स की डिमांड अधिक रहने की उम्मीद है.

VIDEO : Share Market Tips : फेस्टिव सीजन में इन 5 कंपनियों के शेयर खरीद सकते हैं आप

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

51 minutes ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

2 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

2 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

5 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

5 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

2 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

23 minutes ago