होम / बिजनेस / 9 सालों में बंद हुए 14.56 लाख करोड़ के लोन, किसका था सबसे बड़ा हिस्सा?

9 सालों में बंद हुए 14.56 लाख करोड़ के लोन, किसका था सबसे बड़ा हिस्सा?

वित्त वर्ष 2014-15 से लेकर वित्त वर्ष 24 के दौरान भारत में मौजूद बैंकों द्वारा 14.56 लाख करोड़ रूपए के NPAs बंद किए गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

किसी बैंक द्वारा दिए गए लोन पर अगर 90 दिनों तक किसी प्रकार का इंटरेस्ट या फिर मूल नहीं दिया जाता तो ऐसे लोन को बैंक द्वारा NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) घोषित कर दिया जाता है. NPAs को ही सामान्य बोलचाल में ‘Bad Loans’ भी कहा जाता है.

कितने NPAs हुए बंद
हाल ही में संसद में जानकारी दी गई है कि वित्त वर्ष 2014-15 से लेकर वित्त वर्ष 24 के बीच पिछले 9 वित्त-वर्षों के दौरान भारत में मौजूद बैंकों द्वारा 14.56 लाख करोड़ रूपए के NPAs बंद किए गए हैं. इसके साथ ही संसद में यह भी बताया गया है कि बैंकों द्वारा बंद किए गए कुल NPAs में से 7,40,968 करोड़ रूपए की के NPA, बड़े उद्योगों और सर्विस के हिस्से में थे . केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने संसद को दिए अपने लिखित जवाब में कहा है कि ‘अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (Scheduled Commercial Banks) द्वारा 2,04,668 करोड़ रूपए की कीमत के लोन रिकवर कर लिए गए हैं. रिकवर किए गए इन लोन्स में कॉर्पोरेट लोन्स भी शामिल हैं.

NPAs की विस्तृत जानकारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक’, ऐसे बैंकों को कहा जाता है जो भारत के केंद्रीय बैंक, RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के RBI एक्ट की दूसरी सूची में लिस्ट किये गए हैं. केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 18 के दौरान पब्लिक सेक्टर के बैंकों द्वारा 1.18 लाख करोड़ रूपए की कीमत के NPAs को रिकवर किया गया था जबकि वित्त वर्ष 22 के दौरान यह कम होकर 0.91 लाख करोड़ पर पहुंच गया. इसके साथ ही भगवत कराड ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्त वर्ष 23 के दौरान बैंकों द्वारा 2.09 लाख करोड़ रूपए की कीमत के NPAs को बंद किया था.

NPAs की संख्या होगी कम
इसके साथ ही भागवत कराड ने अपने जवाब में आगे कहा कि भारत सरकार और RBI द्वारा NPAs को रिकवर करने और इनकी संख्या कम करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. इसी विषय के बारे में बात करते हुए भागवत कराड ने आगे कहा कि NPAs की रिकवरी करने और उनकी संख्या में कमी करने के लिए सिक्योरिटी इंटरेस्ट एक्ट 2002 को भी लागू किया गया है. 
 
यह भी पढ़ें: टैक्‍स ना चुकाने को लेकर ICICI को यहां से मिला नोटिस? इतने करोड़ का है बकाया

टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

3 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

5 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

6 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

8 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

10 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

5 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

9 minutes ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

2 hours ago