✕

होम / बिजनेस / आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल-कॉलेज और बाजार, इस कारण NSE-BSE में नहीं होगा कारोबार

आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल-कॉलेज और बाजार, इस कारण NSE-BSE में नहीं होगा कारोबार

आज भारतीय शेयर मार्केट, बैंक और स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में आज कोई ट्रेडिंग नहीं होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आज 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती है. पूरे देश और दुनिया के कई हिस्सों में इस दिन को काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस मौके पर देश में स्कूल, कॉलेज, बैंक आदि से लेकर काफी सरकारी और प्राइवेट संस्थान तक बंद रहते हैं. अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं या इसमें रुचि रखते हैं तो आपके लिए जानना जरूरी है कि आज सोमवार को अंबेडकर जयंती पर स्टॉक मार्केट बंद है या नहीं.

भारतीय शेयर बाजार में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर छुट्टी रहेगी. एनएसई और बीएसई दोनों ही बंद रहेंगे. इसका मतलब है कि शेयर बाजार और डेरिवेटिव मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगा. कुछ दिनों से बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था, इसलिए ट्रेडर्स को अब आराम करने का मौका मिलेगा.

क्या 14 अप्रैल को बंद रहेगा शेयर बाजार?

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पड़ रही है. इस दिन पूरे देश में सभी सरकार और प्राइवेट दफ्तरों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. ऐसे में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर भी कोई कामकाज नहीं होगा. इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव और अन्य सभी सेगमेंट्स में ट्रेडिंग नहीं होगी. ऐसे में निवेशक और ट्रेडर्स को लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है. दरअसल, 12 अप्रैल शनिवार और 13 अप्रैल रविवार को साप्ताहिक अवकाश पड़ रहा है, जबकि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर मार्केट बंद रहेगा. ऐसे में निवेशकों को लगातार तीन दिन का ब्रेक मिल रहा है.

MCX आधे दिन रहेगा बंद

हाालंकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आधे दिन ही अवकाश रहने वाला है. दरअसल, MCX में ट्रेडिंग दो हिस्सों में होती है. सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक और फिर शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक. अंबेडकर जयंती के दिन सिर्फ पहला सेशन बंद रहेगा, जबकि शाम वाला सेशन अपने निर्धारित समय से खुलेगा. इससे कमोडिटी ट्रेडर्स कारोबार कर सकते हैं.

इस साल 14 दिन मार्केट में छुट्टी

बता दें कि साल 2025 में भारतीय शेयर बाजार कुल 14 दिन अवकाश पड़ रहा है. अप्रैल महीने में अब तक महावीर जयंती पर बाजार बंद रह चुका है और अब 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे पर भी मार्केट में कोई कामकाज नहीं होगा. वहीं, मई महीने में मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई को शेयर बाजार बंद रहेगा. इसके बाद सीधे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को अवकाश रहेगा.

देखें आगामी छुट्टियों की लिस्ट

14 अप्रैल 2025- सोमवार- डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
18 अप्रैल 2025- शुक्रवार- गुड फ्राइडे
1 मई 2025- गुरुवार - मजदूर दिवस
15 अगस्त 2025- शुक्रवार- स्वतंत्रता दिवस
27 अगस्त 2025- बुधवार- गणेश चतुर्थी
02 अक्टूबर 2025- गुरुवार- गांधी जयंती और दशहरा
21 अक्टूबर 2025- मंगलवार - दिवाली
22 अक्टूबर 2025- बुधवार - बलिप्रतिपदा
05 नवंबर 2025- बुधवार - गुरु पर्व
25 दिसंबर 2025- गुरुवार - क्रिसमस
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

9 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

11 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

12 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

8 hours ago