✕

होम / बिजनेस / 318 करोड़ रुपये में हुआ दिवालिया मंजिरा मॉल का अधिग्रहण, लुलु ग्रुप की बड़ी जीत

318 करोड़ रुपये में हुआ दिवालिया मंजिरा मॉल का अधिग्रहण, लुलु ग्रुप की बड़ी जीत

एनसीएलटी और CoC की मंजूरी के साथ लुलु अब मंजिरा मॉल की नई मालिक बन गई है, जिससे मॉल का भविष्य सुरक्षित और संभावनाओं से भरा नजर आ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिग्गज उद्योगपति एमए यूसुफ अली के नेतृत्व वाली लुलु इंटरनेशनल शॉपिंग मॉल्स (LuLu International Shopping Malls) ने हैदराबाद के कुकटपल्ली स्थित मंजिरा मॉल का अधिग्रहण कर लिया है. मंजिरा रिटेल होल्डिंग्स दिवालिया घोषित हो चुकी थी, जिसके बाद यह सौदा संपन्न हुआ. राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने लुलु के पक्ष में निर्णय सुनाया.  

49 दावेदारों को पछाड़ा लुलु बना नया मालिक

लुलु ग्रुप ने मंजिरा मॉल के लिए 318 करोड़ रुपये की समाधान योजना प्रस्तुत की थी. इस प्रस्ताव को मंजिरा के लेनदारों की समिति यानी CoC ने मंजूरी दी. इसके बाद एनसीएलटी ने भी इस योजना को स्वीकार कर लिया. इससे लुलु इंटरनेशनल को मंजिरा मॉल का स्वामित्व मिल गया.इस अधिग्रहण की प्रक्रिया में कुल 49 कंपनियों ने मंजिरा रिटेल होल्डिंग्स को खरीदने की दौड़ में भाग लिया. CoC ने सात प्रमुख संभावित समाधान आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया था. अंततः लुलु इंटरनेशनल का प्रस्ताव सर्वश्रेष्ठ माना गया.

दिवालिया प्रक्रिया में कैटेलिस्ट ट्रस्टीशिप ने की पहल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंजिरा रिटेल होल्डिंग्स पर भारी कर्ज था, जिसे चुकाने में कंपनी असफल रही. जुलाई 2023 में कैटेलिस्ट ट्रस्टीशिप लिमिटेड ने एनसीएलटी हैदराबाद बेंच में याचिका दाखिल की. न्यायिक सदस्य राजीव भारद्वाज और तकनीकी सदस्य संजय पुरी की बेंच ने यह याचिका स्वीकार करते हुए मंजिरा रिटेल होल्डिंग्स के खिलाफ कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया यानी CIRP शुरू करने का आदेश दिया.

बकाया था 317 करोड़ रुपये का कर्ज

कैटेलिस्ट ट्रस्टीशिप लिमिटेड और फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने मंजिरा प्रबंधन पर 317 करोड़ रुपये का बकाया बताया था. लुलु ग्रुप द्वारा 318 करोड़ रुपये का समाधान प्रस्ताव दिए जाने के बाद इसे CoC और फिर एनसीएलटी द्वारा मंजूरी मिल गई. एनसीएलटी ने अपने आदेश में कहा कि मंजिरा प्रबंधन द्वारा ऋण न चुकाए जाने की स्थिति में यह कार्रवाई जरूरी थी. लुलु इंटरनेशनल अब मंजिरा मॉल की नई मालिक है और उम्मीद की जा रही है कि मॉल का भविष्य अब सुरक्षित रहेगा.

बता दें, लुलु इंटरनेशनल के मालिक एमए यूसुफ अली इस समूह के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं. अबूधाबी स्थित यह समूह लुलु हाइपरमार्केट्स के जरिए मध्य पूर्व और एशिया में एक प्रमुख खुदरा खिलाड़ी बन चुका है. मंजिरा मॉल का अधिग्रहण यूसुफ अली के बढ़ते कारोबारी साम्राज्य की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है.
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

10 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

12 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

13 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.