होम / बिजनेस / Bank Of Baroda Q3: 19 प्रतिशत प्रॉफिट के साथ खत्म किया वित्त वर्ष 2023 का तीसरा क्वार्टर
Bank Of Baroda Q3: 19 प्रतिशत प्रॉफिट के साथ खत्म किया वित्त वर्ष 2023 का तीसरा क्वार्टर
HDFC और SBI जैसे बैंकों ने वित्त वर्ष 2023 के तीसरे क्वार्टर में जबरदस्त प्रॉफिट कमा कर धमाका मचा दिया है, वहीँ इस लिस्ट में अब बैंक ऑफ़ बड़ौदा का नाम भी जुड़ गया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
वित्त वर्ष 2023 के तीसरे क्वार्टर (अक्टूबर से दिसंबर) में एक के बाद एक सभी बैंकों ने चौंकाने वाले रिजल्ट्स पेश किये हैं. तीसरे क्वार्टर में अच्छा प्रॉफिट कमाने वाले सरकारी लेंडर्स में अब बैंक ऑफ़ बडौदा का नाम भी जुड़ गया है. 31 दिसंबर को खत्म हुए तीसरे क्वार्टर में बैंक ऑफ़ बडौदा के प्रॉफिट में सालाना आधार पर कुल 18.5 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है. इस दौरान बैंक ने 20,73,385 करोड़ का प्रॉफिट कमाया है.
कुछ ऐसी रही प्रॉफिट की रफ़्तार
इतना ही नहीं बैंक ऑफ़ बडौदा ने अब तक एक क्वार्टर में सबसे ज्यादा, 3853 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है जो पिछले साल के मुकाबले 75.4 प्रतिशत ज्यादा है. वित्त वर्ष 2023 के पहले नौ महीनों(अप्रैल से दिसम्बर) में बैंक का नेट प्रॉफिट 9334 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है जो सालाना आधार पर 69.9 प्रतिशत अधिक है.
जहां तीसरे क्वार्टर के दौरान बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में 26.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी वहीँ वित्त वर्ष के शुरूआती नौ महीनों में यह 24.3 प्रतिशत की रफ़्तार से बढ़ी. बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 50.1 प्रतिशत बढ़कर तीसरे क्वार्टर में 8232 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. वित्त वर्ष के तीसरे क्वार्टर में बैंक की क्रेडिट कॉस्ट को रिकॉर्ड 0.37 प्रतिशत दर्ज किया तो शुरूआती नौ महीनों के लिए यह 0.66 प्रतिशत रही.
जानिये बैंक की एसेट क्वालिटी
बैंक का GNPA (Gross Non Performing Assets) सालाना आधार पर 272 BPS की गिरावट के साथ 4.53 प्रतिशत रहा और अगर क्वार्टर के आधार पर बात करें, तो पिछले क्वार्टर के मुकाबले इसमें 78BPS की गिरावट दर्ज की गयी. वहीँ बैंक के नेट NPA(Non-Performing Assets) सालाना आधार पर 126BPS गिरकर 0.99 प्रतिशत दर्ज किये गए. पिछले क्वार्टर के मुकाबले इस क्वार्टर में बैंक के नेट NPA में 17BPS की गिरावट दर्ज की गयी.
यह भी पढ़ें: SBI Q3 Result: 69 प्रतिशत के मुनाफे के साथ सब अनुमानों को छोड़ा पीछे
टैग्स