होम / बिजनेस / लैपटाप, PC के आयात पर बैन को लेकर आया नया अपडेट, अब सरकार ने कही ये बात

लैपटाप, PC के आयात पर बैन को लेकर आया नया अपडेट, अब सरकार ने कही ये बात

केन्‍द्र सरकार ने जब से ये फैसला लिया था उसके बाद से इस पर अलग-अलग उद्योगों के जानकारों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही थी, सरकार ने ये फैसला मेक इन इंंडिया को बढ़ावा देने के लिए उठाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केन्‍द्र सरकार ने दो दिन पहले लैपटॉप, पीसी टैबलेट पर लगाए बैन पर फिलहाल रोक लगा दी है. केन्‍द्र सरकार ने इस पर लगाई रोक को फिलहाल 31 अक्‍टूबर तक के लिए आगे बढ़ा दिया है. डीजीएफटी ने कहा कि 31 अक्टूबर तक लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर, सर्वर आदि के आयात के लिए ट्रांजिशन पीरियड व्‍यवस्‍था में थोड़ा रियायत दी गई है. इसके तहत अब सरकार की ओर से बाहर के जिन सामानों को मंगाने पर बैन लगाया गया था और लाइसेंस की जरूरत होती है अब वो नहीं होगी. अब इस लाइसेंस के लिए 1 नवंबर से लाइसेंस की जरूरत होगी.  इससे पहले तीन अगस्‍त को केन्‍द्र सरकार की ओर से बाहर से आने वाले लैपटॉप, पीसी और टैबलेट पर बैन लगा दिया गया था. 

डीजीएफटी ने क्‍या लिया था फैसला 
डीजीएफटी (Director Genral of Foreign trade) ने 3 अगस्‍त को एक सर्कुलर जारी करने बाद बाहर से आने वाले लैपटाप, पीसी, टैबलेट पर रोक लगा दी थी. बताया गया था कि सरकार मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठा रही है। लेकिन इस फैसले के बाद पूरी इंडस्‍ट्री में इसे लेकर जिस तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली उसके बाद सरकार ने अब फिलहाल इसे 31 अक्‍टूबर तक के लिए स्‍थगित कर दिया है. 

आयात के लिए सरकार ने रखी थी शर्त 
सरकार ने लैपटॉप के आयात पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही कई तरह की शर्तें भी लगाई थी. इन शर्तों के तहत अगर सरकार के बताए कारणों को लेकर कोई विदेश से लैपटाप पीसी या टैबलेट मंगाता है तो उसके लिए ये आयात पूरी तरह से जायज रहेगा. हालांकि इसके लिए सरकार ने अनुमति लेनी होगी. इन शर्तों में रिसर्च एंड डेवलपमेंट, टेस्टिंग,बेंचमार्किंग और मूल्यांकन, मरम्मत और वापसी और उत्पाद विकास के उद्देश्य से प्रति खेप अब 20 वस्तुओं तक आयात लाइसेंस की छूट रहेगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

5 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

7 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

8 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

10 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

12 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

7 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

1 hour ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

4 hours ago