✕

होम / बिजनेस / 24 साल बाद अलग हो रहे Bajaj Finserv और Allianz, अब बजाज के हाथ में होगा पूरा कंट्रोल

24 साल बाद अलग हो रहे Bajaj Finserv और Allianz, अब बजाज के हाथ में होगा पूरा कंट्रोल

बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस की होल्डिंग के लिए बजाज ग्रुप 13,780 करोड़ रुपये और बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की होल्डिंग के लिए 10,400 करोड़ रुपये का पेमेंट करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बजाज ग्रुप और जर्मनी की दिग्गज और ग्लोबल इंश्योरेंस (Insurance) कंपनी Allianz के बीच पार्टनरशिप खत्म होने जा रही है. ये काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये दोनों कंपनियां पिछले 24 साल से एक साथ काम कर रही थी लेकिन अब ये पार्टनरशिप खत्म होने वाली है. दरअसल बजाज ग्रुप, Allianz की सारी हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है और इसके लिए वह कुल 24,180 करोड़ खर्च करेगा. ये डील काफी बड़ी है. इसके बाद बजाज ग्रुप के पास दो इंश्योरेंस कंपनियों के पूरा कंट्रोल आ जाएगा. चलिए इसके बारे में आपको सब कुछ बताते हैं.

ये डील है क्या?

बजाज फिनसर्व के MD ने 17 मार्च की देर रात को बताया कि बजाज ग्रुप और उसकी प्रमोटर कंपनियां Allianz की हिस्सेदारी खरीदेगी. दरअसल बजाज और Allianz ने मिलकर दो जॉइंट वेंचर खड़े किए थे जिससे अब Allianz बाहर होने जा रहा है. Bajaj Allianz General Insurance है जिसमें बजाज Allianz की 13,780 करोड़ की हिस्सेदारी खरीदेगा और, Bajaj Allianz Life Insurance में 10,400 करोड़ की हिस्सेदारी खरीदेगा. अभी तक Allianz के पास इन दोनों कंपनियों में 26% हिस्सेदारी थी, जबकि बाकी की हिस्सेदारी बजाज ग्रुप के पास थी.

बजाज फिनसर्व ने बताया कि शेयर खरीदने का समझौता यानी SPA हो चुका है और यह पूरी तरह आपसी सहमति और बिना किसी समस्या के हुआ है. इस डील के बाद, दोनों कंपनियों में बजाज ग्रुप की 100% हिस्सेदारी हो जाएगी.

इस डील में कौन-कौन शामिल है?

इन हिस्सेदारी को बजाज ग्रुप की तीन कंपनियां खरीदेगी, कंपनी के बयान के अनुसार, बजाज फिनसर्व लगभग 1.01%, बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट लगभग 19.95% और जमनालाल संस प्राइवेट लिमिटेड लगभग 5.04% हिस्सेदारी अधिग्रहण करेगा। इस अधिग्रहण के बाद बजाज फिनसर्व की हिस्सेदारी दोनों बीमा कंपनियों में 75.01% हो जाएगी. बजाज फिनसर्व ने यह भी बताया कि वह Allianz की Bajaj Allianz Financial Distributors Ltd में हिस्सेदारी भी खरीदेगी. यह एक 50:50 की जॉइंट वेंचर था, और अब बजाज ग्रुप 12.5 करोड़ में Allianz के शेयर खरीद लेगा.

Allianz का क्या प्लान है?

Allianz ने भी एक अलग बयान जारी कर बताया कि वह भारत को अभी भी एक ग्रोथ मार्केट मानता है और वह नए मौके तलाशेगा. इस बार वो केवल इंवेस्टर नहीं ऑपरेटर भी होगा. मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल से ही अटकलें थी कि Allianz इस वेंचर से बाहर हो जाएगा क्योंकि वह इस वेंचर में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाया जिसके बाद उसने पार्टनरशिप से बाहर निकलने का फैसला लिया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

8 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

12 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

14 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

14 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

11 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

7 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

8 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

8 hours ago