होम / बिजनेस / बाबा रामदेव देने वाले हैं ज़बरदस्त कमाई का मौका, जानें क्या है योगगुरु का प्लान

बाबा रामदेव देने वाले हैं ज़बरदस्त कमाई का मौका, जानें क्या है योगगुरु का प्लान

बाबा रामदेव अलग-अलग सेक्टर में हाथ आजमा रहे हैं. उनकी पतंजलि फूड्स खाने का तेल बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) कमाई का ज़बरदस्त मौका देने जा रहे हैं. हालांकि, ये मौका केवल उन्हीं के लिए होगा जो शेयर बाजार में निवेश करते हैं. दरअसल, बाबा की कुछ कंपनियों का आईपीओ लॉन्च होने वाला है. इसके जरिए कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड होंगी. पतंजलि ब्रांड की जिन कंपनियों के आईपीओ जल्द आने वाले हैं, उनमें पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि वेलनेस, पतंजलि मेडिसिन और पतंजलि लाइफस्टाइल शामिल हैं. ये कंपनियां अगले पांच साल के दौरान शेयर मार्केट में लिस्टेड हो जाएंगी.

ये कंपनी पहले से लिस्टिड
बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने 2019 में रुचि सोया को एक समाधान प्रक्रिया के तहत 4,350 करोड़ रुपए में खरीद लिया था. यह कंपनी पहले से ही शेयर बाजार में लिस्टेड है. इसी साल कंपनी का नाम बदलकर पतंजलि फूड्स किया गया है. कंपनी निवेशकों को अब तक अच्छा-खासा रिटर्न दे चुकी है और एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आगे भी इसमें बढ़त की संभावना है. 

शानदार रहा है प्रदर्शन
स्टॉक मार्केट में पतंजलि फूड्स का प्रदर्शन शानदार रहा है. बीते एक महीने में इसके शेयरों में 26.26% की तेजी दर्ज की गई. इसी तरह बीते छह महीने में इसमें 34.22% का उछाल देखने को मिला है. आज यानी कि सोमवार को भी पतंजलि फूड्स के शेयरों में बढ़त हैं. खबर लिखे जाने तक ये 1,392 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. रामदेव की इस कंपनी का मार्केट कैप 50,000 करोड़ रुपए के आसपास है. बता दें कि पतंजलि फूड्स खाने का तेल बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी है. 

क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह?
घरेलू रिसर्च फर्म Antique ने पतंजलि फूड्स को BUY रेटिंग दी है. बीते दिनों फर्म के विश्लेषकों ने Patanjali Foods पर एक रिपोर्ट तैयार की थी. रिपोर्ट में कंपनी की तरक्की पर भरोसा जताते हुए कंपनी के शेयर खरीदने की सलाह दी गई थी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाबा रामदेव की इस कंपनी के स्टॉक का भाव आने वाले दिनों में 1725 रुपए के स्तर तक जा सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

3 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

17 minutes ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

3 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

3 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

17 minutes ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

3 minutes ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

3 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

3 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

3 hours ago