होम / बिजनेस / नौकरियों की बरसात करने वाले हैं बाबा रामदेव, IPO भी लाएंगे; बताया फ्यूचर प्लान

नौकरियों की बरसात करने वाले हैं बाबा रामदेव, IPO भी लाएंगे; बताया फ्यूचर प्लान

पतंजलि ग्रुप (Patanjali Group) की अभी एक कंपनी शेयर बाजारों में लिस्टेड है. अगले 5 वर्षों में चार और कंपनियों को वहां लिस्ट कराया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि समूह की चार कंपनियों के आईपीओ की घोषणा कर दी है. शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में रामदेव ने कहा कि अगले 5 सालों में पतंजलि समूह की चार कंपनियों के आईपीओ लाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि पतंजलि फूड्स के बाद हमारा लक्ष्य पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि वेलनेस, पतंजलि मेडिसिन और पतंजलि लाइफस्टाइल का IPO लाने की है और ऐसा अगले पांच सालों में हो जाएगा.  

इतने करोड़ का टार्नओवर
रामदेव ने प्रेस कांफ्रेंस में अपनी कंपनियों के विस्तार की योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वह इस समय पांच लाख लोगों को रोजगार दे रहे हैं और अगले कुछ वर्षों में इतने ही लोगों को और रोजगार दिया जाएगा. बाबा ने बताया कि उनकी कंपनियों का टर्नओवर इस समय 40 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. अगले 5 से 7 सालों में यह एक लाख करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा.

पहले दावों पर हंसते थे लोग
बाबा ने कहा कि कुछ साल पहले जब उन्होंने दावा किया था कि उनका टर्नओवर 25 हजार करोड़ रुपए तक पहुंचेगा तो लोग हंसते थे. आज हमारा टार्नओवर 40 हजार करोड़ रुपए पहुंच गया है. स्वामी रामदेव ने आगे कहा कि मौजूदा समय में उनका ग्रुप पांच लाख लोगों को रोजगार दे रहा है. आने वाले वर्षों में पांच लाख और लोगों को रोजगार दिया जाएगा. बाबा ने बताया कि वह भारतीय शिक्षा बोर्ड से एक लाख स्कूलों को एफिलिएट करने वाले हैं. इससे भी काफी रोजगार के अवसर निकलेंगे. इसके साथ ही देश और दुनिया में एक लाख पतंजलि वेलनेस सेंटर भी खोले जाएंगे. इसमें भी लोगों को रोजगार मिलेगा.

अभी लिस्ट है एक कंपनी
पतंजलि ग्रुप (Patanjali Group) की अभी एक कंपनी शेयर बाजारों में लिस्टेड है. अगले 5 वर्षों में चार और कंपनियों को वहां लिस्ट कराया जाएगा. बता दें कि बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने 2019 में रुचि सोया को एक समाधान प्रक्रिया के तहत 4,350 करोड़ रुपए में खरीद लिया था. यह कंपनी पहले से ही शेयर बाजार में लिस्टेड है. इसी साल कंपनी का नाम बदलकर पतंजलि फूड्स किया गया है. कंपनी निवेशकों को अब तक अच्छा-खासा रिटर्न दे चुकी है और एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आगे भी इसमें बढ़त की संभावना है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अप्रैल में भारत की इकोनॉमी को रफ्तार, कॉम्पोजिट PMI 58.3 पर पहुंचा; मैन्युफैक्चरिंग में जोरदार उछाल

अप्रैल में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया. मैन्युफैक्चरिंग PMI बढ़कर 55.9 पर पहुंच गया, जो मार्च में 53.9 था. वहीं सर्विस PMI भी बढ़कर 57.9 हो गया, जो पहले 57.5 था.

1 hour ago

1 मई से बदल जाएगा ऑनलाइन गेमिंग का नियम, सरकार ने लागू किया नया रेगुलेटरी फ्रेमवर्क

नए नियमों के तहत गेम्स का अनिवार्य पूर्व-पंजीकरण समाप्त कर दिया गया है. हालांकि शर्त यह है कि कोई भी गेमिंग प्लेटफॉर्म ऐसी सेवाएं न दे जिससे यूजर्स या बच्चों को किसी तरह का नुकसान हो.

3 hours ago

जियो फाइनेंशियल और एलियांज का बड़ा करार, भारत में बनेगा 50:50 बीमा जॉइंट वेंचर

कंपनियों के संयुक्त बयान के अनुसार, इस प्रस्तावित उद्यम की घोषणा पहली बार जुलाई 2025 में की गई थी. यह जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के डिजिटल प्लेटफॉर्म और व्यापक वितरण नेटवर्क को एलियांज की वैश्विक बीमा विशेषज्ञता के साथ जोड़ेगा.

3 hours ago

टेक महिंद्रा का चौथी तिमाही मुनाफा 16% बढ़ा, 36 रुपये प्रति शेयर अंतिम डिविडेंड घोषित

कंपनी के अनुसार, चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ बढ़कर 1,354 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, राजस्व सालाना आधार पर 7.2 प्रतिशत बढ़कर 56,815 करोड़ रुपये रहा.

4 hours ago

महाराष्ट्र में 2.56 लाख करोड़ का मेगा निवेश, 1 लाख से ज्यादा नौकरियों का रास्ता खुला

इन प्रोजेक्ट्स से MSME को भी बड़ा लाभ मिलेगा. साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रमों के जरिए रोजगार क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

AU बैंक की नई दरें लागू, जानें FD, RD और सेविंग्स पर कितना मिलेगा रिटर्न

यह बढ़ोतरी खासतौर पर 12 से 36 महीने की FD और 36 महीने तक की RD पर लागू होगी, जो निवेशकों के बीच सबसे लोकप्रिय अवधि मानी जाती है.