✕

होम / बिजनेस / Tendulkar ने जिस कंपनी में किया निवेश, आने वाला है उसका IPO; जानें हर डिटेल  

Tendulkar ने जिस कंपनी में किया निवेश, आने वाला है उसका IPO; जानें हर डिटेल  

सचिन तेंदुलकर ने कई कंपनियों में निवेश किया हुआ है. उन्होंने आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड में भी पैसा लगाया है, जिसका आईपीओ आ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने क्रिकेट से भले ही सन्यास ले लिया हो, लेकिन उनकी कमाई का ग्राफ नीचे नहीं आया है. सचिन विज्ञापनों से मोटी कमाई करते हैं. इसके अलावा उन्होंने कई कंपनियों में भी पैसा लगाया हुआ है, जहां से उन्हें अच्छा-खासा रिटर्न मिल जाता है. ऐसी ही एक कंपनी का अब आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) आने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड (Azad Engineering LTD) का IPO अगले सप्ताह लॉन्च होगा. तेलंगाना की इस कंपनी का आईपीओ 20 दिसंबर को खुलेगा और 22 दिसंबर को बंद हो जाएगा. 

क्या करती है कंपनी?
आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड एयरोस्पेस, एनर्जी, डिफेंस, ऑयल एंड गैस जैसे सेक्टर्स में काम करती है. कंपनी हवाई जहाज के लिए टर्बाइन और पार्ट्स तैयार करती है. आजाद इंजीनियरिंग के ग्राहकों में अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक या GE, हनीवेल इंटरनेशनल, जापानी कंपनी मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज, सीमेंस एनर्जी, ईटन एयरोस्पेस, मैन एनर्जी सॉल्यूशंस SE आदि शामिल हैं. क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी इस कंपनी में निवेश किया हुआ है. हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि सचिन ने कुल कितना निवेश किया है. वैसे, तो कंपनी का आईपीओ 20 दिसंबर को खुलेगा, लेकिन एंकर इनवेस्टर एक दिन पहले यानी 19 दिसंबर को बोली लगा सकेंगे.

740 करोड़ जुटाने की योजना 
आजाद इंजीनियरिंग की योजना इस आईपीओ के जरिए 740 करोड़ रुपए जुटाने की है. इसमें से 240 करोड़ रुपए तक के फ्रेश शेयर इश्यू किए जाएंगे. साथ ही कंपनी 500 करोड़ तक के शेयरों को ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बिक्री के लिए रखेगी. आजाद इंजीनियरिंग ने अपने 2 रुपए फेस वैल्यू वाले एक शेयर का प्राइज बैंड 499-524 रुपए के बीच निर्धारित किया है. आईपीओ का लॉट साइज 28 इक्विटी शेयर है, यानी कम से कम इतने के लिए दांव लगाना होगा. कंपनी ने योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए 50 प्रतिशत शेयर, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत शेयर आरक्षित किए हैं. जबकि कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ रुपए तक के इक्विटी शेयर रिजर्व हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, 15 साल में आएगा 20 अरब डॉलर का निवेश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू हो गया है. इसके तहत भारतीय निर्यातकों को न्यूजीलैंड के बाजार में 100 फीसदी शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी.

1 day ago

NH पर हादसों में मौत हुई तो ठेकेदारों पर लगेगा ₹50 लाख तक जुर्माना, सरकार ने कड़े किए नियम

राष्ट्रीय राजमार्गों पर बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों के लिए अब निर्माण ठेकेदारों की जवाबदेही तय होगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के नए नियमों के तहत दूसरी दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के लिए ₹25 लाख और तीसरी दुर्घटना में ₹50 लाख तक का जुर्माना देना होगा.

1 day ago

हरि शंकर तिबरेवाल: ईडी की चार्जशीट में आरोपी नंबर 24 ने विदेश से BW Businessworld को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

पहले ईमेल में हरि शंकर तिबरेवाल ने कहा कि उन्हें ईडी की फाइलिंग पर रिपोर्टिंग से कोई आपत्ति नहीं है, फिर उन्होंने लेख हटाने की मांग की. अप्रैल 2024 में पहली बार समन जारी होने के बाद से वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. BW के पास उनसे पूछने के लिए कुछ सवाल हैं.

1 day ago

खुलने से पहले ही एंकर निवेशकों से जियो IPO ने जुटाए ₹8,110 करोड़, LIC से लेकर ब्लैकरॉक तक ने लगाया दांव

जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. इससे पहले कंपनी ने 212 एंकर निवेशकों को ₹1,119 प्रति शेयर के भाव पर 7.24 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं.

1 day ago

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

2,900 करोड़ रुपये की राहत से अंबानी और निप्पॉन के खिलाफ SEBI की बड़ी कार्रवाई का आधार कमजोर

यस बैंक के AT-1 बॉन्ड को बहाल करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से SEBI की रिलायंस म्यूचुअल फंड जांच की मुख्य धारणा कमजोर पड़ गई है. इस मामले में यह माना गया था कि रिलायंस म्यूचुअल फंड ने जिन बॉन्ड में निवेश किया था, वे बेकार हो चुके थे.

14 minutes ago

AAAI ने उत्तर, दक्षिण और पूर्वी भारत में शुरू किए क्षेत्रीय चैप्टर, स्थानीय विज्ञापन उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

कुनाल ललानी, के. श्रीनिवास और प्रियंका चटर्जी संभालेंगे उत्तर, दक्षिण और पूर्वी क्षेत्र की कमान

4 minutes ago

इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस ने शरद माथुर को बनाया MD और CEO, नियामकीय मंजूरी के बाद नियुक्ति

शरद माथुर को बीमा और वित्तीय सेवा उद्योग में तीन दशक का अनुभव है. उन्हें संगठनात्मक बदलाव, वितरण नेटवर्क के विस्तार, तकनीक आधारित नवाचार, कारोबार की वृद्धि और कॉरपोरेट गवर्नेंस के क्षेत्र में काम करने का अनुभव है.

1 hour ago

मीठा सौदा: फेयरफैक्स ने IDBI को सस्ते में खरीदा, अपनी कंपनियों की हिस्सेदारी पूरी कीमत पर बैंक में डाली

गणित चौंकाने वाला है. IDBI को 81 रुपये प्रति शेयर (बाजार भाव 90 रुपये के मुकाबले) पर हासिल करने के एक दिन बाद, प्रेम वत्स के समूह ने Go Digit और IIFL में अपनी हिस्सेदारी, जिसकी कीमत 18,500 करोड़ रुपये है, पूरी बाजार कीमत पर बैंक में डालने की योजना बनाई है. इसका भुगतान नकद में होगा या शेयरों के जरिए, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

1 hour ago

हवाई किराये पर सरकार लगा सकती है लगाम, असाधारण परिस्थितियों में रूट के हिसाब से तय होगी सीमा

भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 के तहत तैयार किए गए इन प्रस्तावित नियमों को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है और इन्हें जल्द अधिसूचित किए जाने की उम्मीद है.

3 hours ago