होम / बिजनेस / Ram Mandir की सुरक्षा से जुड़ी इस कंपनी के शेयरों में क्या और आएगी मजबूती?

Ram Mandir की सुरक्षा से जुड़ी इस कंपनी के शेयरों में क्या और आएगी मजबूती?

अयोध्या राम मंदिर से किसी न किसी रूप में जुड़ी कंपनियों के शेयरों में अब तक उछाल देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या में निर्मित राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है. मंदिर परिसर की सुरक्षा का जिम्मा एसआईएस लिमिटेड (SIS Limited) को सौंपा गया है. शनिवार को इस कंपनी के शेयर 10% से भी ज्यादा चढ़ते हुए अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे. जबकि बीते 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने 8.43% का रिटर्न दिया है. ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि 23 जनवरी को जब बाजार खुलेगा तो इसकी रफ्तार क्या रहेगी. बता दें कि अयोध्या से किसी न किसी रूप में जुड़ी कंपनियों के शेयर तेजी से भागे हैं.

ट्रस्ट ने जताया है विश्वास 
सिक्योरिटी, फेसिलिटी मैनेजमेंट और कैश लॉजिस्टिक के कामकाज से जुड़ी SIS Limited के मैनेजिंग डाइरेक्टर ऋतुराज सिन्हा ने हाल ही में यह बताया था कि कंपनी को मंदिर परिसर की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है. इसके बाद से कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिला. एसआईएस की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir Trust) ने एसआईएस को ऑफिशियल प्राइवेट सिक्योरिटी प्रोवाइडर के रूप में नियुक्त किया है. 

ये भी पढ़ें - जिस मंदिर में विराज रहे हैं राम लला, उसमें इन कंपनियों का भी लगा है पसीना 

लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
अयोध्या में एसआईएस लेटेस्ट टेक्नोलोजी का इस्तेमाल करके सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही है. कंपनी ने मंदिर परिसर और उसके आसपास सुरक्षागार्ड  तैनात किए हैं. भीड़ प्रबंधन में शामिल कर्मियों के लिए बॉडी कैमरों की व्यवस्था भी की गई है. साथ ही CCTV वीडियो के लिए AI सहित सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी तैनात की गई है. वहीं, कस्टमाइज्ड ट्रेनिंग डिलीवरी के लिए MTrainer Vans भी तैनात हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसआईएस के मैनेजिंग डाइरेक्टर ऋतुराज सिन्हा का कहना है कि राम मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हम बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं. यह अवसर सर्वोच्च सुरक्षा सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.

कितनी बड़ी है SIS लिमिटेड?
SIS Limited की गिनती टॉप सिक्योरिटी एजेंसियों में होती है. कंपनी देश के साथ-साथ विदेशों में भी सेवाएं देती है. करीब 1.4 बिलियन डॉलर के मूल्य वाली इस कंपनी में 2,85,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं. देश से लिहाज से देखें, तो एसआईएस 650 जिलों में 400 से अधिक कार्यालयों के साथ प्राइवेट सेक्टर के टॉप 10 एम्प्लॉयर्स में शामिल है. यह आस्ट्रेलिया की भी सबसे बड़ी सिक्योरिटी सॉल्यूशन बताई जाती है. बीते छह महीनों में कंपनी के शेयरों ने अपने निवेशकों 21.02% का रिटर्न दिया है. जबकि एक साल में यह आंकड़ा 38.07% है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

15 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

15 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

16 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

12 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

16 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

15 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

15 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

16 hours ago