होम / बिजनेस / Ayodhya Airport को मिला नया नाम और नई पहचान, कैबिनेट ने लगाई मुहर   

Ayodhya Airport को मिला नया नाम और नई पहचान, कैबिनेट ने लगाई मुहर   

अयोध्या हवाईअड्डे के नाम संबंधी प्रस्ताव को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

राम नगरी अयोध्या के हवाईअड्डे (Ayodhya Airport) का नाम क्या होगा, इस पर अंतिम फैसला हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय कैबिनेट ने अयोध्या हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Maharishi Valmiki Airport) रखने के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने का भी निर्णय लिया गया. बता दें कि पीएम मोदी ने 30 दिसंबर को हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था.

इस तरह मिलेगा फायदा 
सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अयोध्या स्थित हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा रखने का उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धांजलि देना है, जिन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना की थी. अयोध्या हवाई अड्डे को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा दिया गया है. इससे अयोध्या की आर्थिक क्षमता बढ़ेगी. साथ ही वैश्विक तीर्थ स्थल के रूप में इसे महत्व देने और विदेशी तीर्थयात्रियों को यहां तक लाने का मार्ग खुलेगा. अपनी गहरी सांस्कृतिक जड़ों के साथ अयोध्या रणनीतिक रूप से एक प्रमुख आर्थिक केंद्र एवं तीर्थस्थल के रूप में विकसित होगा.

ये भी पढ़ें - क्या Mumbai से Ayodhya के लिए शुरू हो रही है IndiGo की फ्लाइट?

इस बात का रखा है ध्यान
सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों और व्यवसायों को आकर्षित करने के लिए हवाई अड्डे की क्षमता शहर के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए तय की गई है. एयरपोर्ट का पहला चरण 1,450 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6500 वर्गमीटर होगा, जिसकी क्षमता सालाना लगभग 10 लाख यात्रियों की होगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, अयोध्‍या हवाईअड्डे पर वर्ल्‍ड क्‍लास आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. जैक्सन ग्रुप ने महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 25 किलोवाट क्षमता की ‘रूफटॉप’ सौर परियोजना स्थापित है. इससे हवाई अड्डे के परिचालन के लिए जरूरी बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सजेगी. 

कितना है हवाई किराया?
अयोध्या के इस एयरपोर्ट को पूरी तरह से भगवान राम से जोड़ा गया है. इसकी दीवारों पर श्री राम से जुड़ी सजावट देखने को मिलेगी. एयरपोर्ट पर उतरते ही आपको अहसास हो जाएगा कि आप किसी राम लला की नगरी में आए हैं. 20 महीने के रिकॉर्ड समय में तैयार हुए इस हवाईअड्डे के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 821 एकड़ भूमि मुहैया कराई गई है. बता दें कि इंडिगो और एयर इंडिया पहले ही अलग-अलग शहरों से यहां के लिए सेवाओं की घोषणा कर चुकी हैं. दिल्ली से अयोध्या का हवाई किराया लगभग 3600 रुपए के आसपास है, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के दौरान इसके काफी ज्यादा रहने की संभावना है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

11 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

11 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

12 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

13 hours ago

'100% Pure' का दावा पड़ा भारी! FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक

FSSAI के आदेश के मुताबिक, जिन उत्पादों पर कार्रवाई की गई है उनमें शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं.

15 hours ago

बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

12 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

11 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

11 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.