होम / बिजनेस / 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा अयोध्‍या एयरपोर्ट, इतने हजार करोड़ की आई है लागत

15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा अयोध्‍या एयरपोर्ट, इतने हजार करोड़ की आई है लागत

22 जनवरी को राम लला के मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा का कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी बतौर मुख्‍य अतिथि मौजूद रहेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्‍या में बन रहे भगवान राम के भव्‍य मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होने जा रहा है. उससे पहले 15 दिसंबर तक अयोध्‍या में बन रहे इंटरनेशनल एरपोर्ट के पहले चरण का काम पूरा हो जाएगा. यानी भक्‍त अब रोड और ट्रेन से ही नहीं बल्कि हवाई मार्ग से भी प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ पाएंगे. इसके पहले चरण में कार्य पूरा होने की लागत 1400 करोड़ रुपये आई है. शनिवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, केन्‍द्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और वीके सिंह ने इसका दौरा किया. 

क्‍या बोले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ 
इस एयरपोर्ट को लेकर जानकारी देते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि अयोध्या में मौजूदा समय में मात्र 178 एकड़ में बहुत छोटी सी एयरस्ट्रिप मौजूद है. इसे एक बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में तैयार किया गया है. 821 एकड़ लैंड राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी इंडिया द्वारा नये एयरपोर्ट का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है, जिसके पहले चरण का काम 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा.   प्रथम फेज में 65 हजार वर्गफुट का विमानतल बनकर तैयार हो रहा है. इसके रनवे की लंबाई 2200 मीटर का है. जबकि दूसरे चरण में 5 लाख वर्गफुट का एयरपोर्ट बनाने की तैयारी हो रही है. इसमें बोइंग 737, एयरबस 319 और एयरबस 320 जैसे बड़े विमान दूसरे चरण के बाद उतर पाएंगे. 

क्‍या बोले ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया?  
इस एयरपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि अयोध्या के हवाईअड्डे के पहले चरण में 65 हजार वर्ग फुट का हवाईतल बनने जा रहा है. इसकी क्षमता प्रतिघंटे 2 से 3 फ्लाइट की होगी. यहां 2200 मीटर के रनवे बनने जा रहा है. जिसपर छोटे विमानों के साथ ही बोइंग 737, एयरबस 319 और एयरबस 320 जैसे बड़े विमान भी लैंड कर सकेंगे. शुरुआत में यहां 8 एप्रन बनाए गये हैं. उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के लिए शीघ्र ही कैबिनेट से स्वीकृति लेने की तैयारी है. दूसरे चरण में रनवे की लंबाई को बढ़ाकर 3700 मीटर किया जाएगा, ताकि बोइंग 787 और बोइंग 777 जैसे सारे अंतरराष्ट्रीय विमान सीधे अयोध्या में लैंड कर सकें. पहले फेज के समीप ही दूसरे फेज के विमानतल को तैयार किया जाएगा, जोकि 5 लाख स्क्वाएर फुट का होगा. 

22 जनवरी को होना है प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम 
अयोध्‍या में बन रहे भव्‍य रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होने जा रहा है. इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. इस प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मौजूद रहेंगे. सबसे विशेष बात ये है कि इसके शिलान्‍यास का कार्यक्रम भी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ही किया था. अयोध्‍या में भवय रामलला का मंदिर बन रहा है जिसके प्रथम चरण को फिनिशिंग देने का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

6 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

27 minutes ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

14 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

14 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

15 hours ago


बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

27 minutes ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

6 minutes ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

14 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

15 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

18 hours ago