होम / बिजनेस / Indigo लेकर आने वाली है ये प्रीमियम सेवा, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा 

Indigo लेकर आने वाली है ये प्रीमियम सेवा, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा 

भारत के एविएशन सेक्‍टर में दो कंपनियां ऐसी हैं जिन्‍होंने नए विमानों का ऑर्डर देकर इस सेक्‍टर में बड़े विस्‍तार की संभावनाओं को पैदा कर दिया है. ऐसे में इंडिगो का ये कदम प्रतिस्‍पर्धा को और बढ़ाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में एविएशन सेक्‍टर की सबसे बड़ी कंपनी इंडिगो अगले साल से अपनी एक प्रीमियम सेवा शुरू करने जा रही है.  इस सेवा के तहत कंपनी अपने एयरबस ए321 में दोहरी श्रेणी की व्‍यवस्‍था करने जा रही है. इसके तहत कंपनी विमान में दो सीटों वाली आठ पंक्तियों का एक केबिन बनाने जा रही है. ये अपनी तरह का पहला लग्‍जरी केबिन होगा, जिसमें यात्री आराम से काम कर सकेंगे. ऐसा करने के पीछे कंपनी का मकसद ज्‍यादा यात्रियों को ले जाने का है. 

क्‍या खास होगा इस केबिन में? 
इस कैबिन में सबसे खास बात ये होगी कि दो सीटों वाली आठ पंक्तियों को का एक लग्‍जरी केबिन होगा. इसे बुक करने वाले यात्री पांव लंबे करके अगर अपने ऑफिस का काम करना चाहेंगे तो वो कर सकते हैं. इस आरामदायक सीट का साइज 36 इंच होगा. जबकि सामान्‍य सीट का साइज 30 इंच होता है. सबसे खास बात ये है कि सामान्‍य तौर पर इस विमान में तीन सीटों की एक रो होती है, जबकि इसमें केवल दो सीटें ही होंगी. 

कितना होगा इस लग्‍जरी सीट का किराया? 
विमान कंपनी का कहना है कि जो भी यात्री इनके लिए ज्‍यादा पे करेगा उसे प्राथमिकता के आधार पर इन सीटों को दिया जाएगा. कंपनी ने इनकी बुकिंग के साथ ये भोजन की सुविधा, यात्रा कार्यक्रम में बदलाव की सुविधा के साथ बोर्डिंग में लचीलापन जैसी सुविधाओं को देने की बात कही है. 

सबसे बड़ा हिस्‍सा इंडिगो के पास 
मौजूदा समय में भारतीय एविएशन बाजार में 60 प्रतिशत की सबसे ज्‍यादा हिस्‍सेदारी इंडिगो के पास ही है. दूसरी सबसे खास बात ये भी है कि कंपनी पिछले लंबे समय से अपने खर्चों को मैनेज करते हुए सफलतापूर्वक अपना संचालन कर रही है. जबकि कई एयरलाइन इन्‍हीं खर्चों को सही से मैनेज न कर पाने के कारण बंद हो चुकी हैं. अगर इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटर ग्‍लोब एविएशन की दूसरी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो कंपनी ने इस साल 189 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा कमाया है. जबकि कंपनी को पिछले साल की तीसरी तिमाही में 1500 करोड़ से ज्‍यादा का नुकसान हुआ था. कंपनी के रेवन्‍यू में यात्रियों की संख्‍या में 20 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है. इसके कारण उसका रेवेन्‍यू 14943 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि पिछले साल ये 12497 करोड़ रुपये था. 

इस खबर को भी देखें: पति-पत्नी के झगड़े में निवेशकों के आए 'बुरे दिन', Raymond के मार्केट कैप में भी गिरावट
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

1 hour ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

1 hour ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

3 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें