✕

होम / बिजनेस / इस कंपनी के चेयरमैन ने बताया 2030 का प्लान, कहा- 70 फीसदी ग्रीन एनर्जी का करेंगे इस्तेमाल

इस कंपनी के चेयरमैन ने बताया 2030 का प्लान, कहा- 70 फीसदी ग्रीन एनर्जी का करेंगे इस्तेमाल

वैश्विक स्तर पर तेजी से बदलाव हो रहे हैं. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) व मशीन लर्निंग के इस दौर में भारत का ग्रोथ रेट और तेजी से बढ़ेगा. भारत विश्वगुरु बनने की राह पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शनिवार को कहा कि समूह 2030 तक 70 प्रतिशत हरित ऊर्जा की ओर बढ़ जाएगा. वह जमशेदपुर में जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे जहां उन्हें सामाजिक और औद्योगिक शांति के लिए सर जहांगीर गांधी पदक से सम्मानित किया गया. 

टाटा इलेक्ट्रॉनिक कार के मार्केट में लाएगा क्रांति

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने कहा कि टाटा ग्रुप ग्रीन एनर्जी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. लिथियम आयन बैटरी बनाने के लिए 20 गीगावॉट की गीगाफैक्टरी शुरू की गयी है. भारत सेमीकंडक्टर के मामले में पूरी तरह दूसरे देशों से किए गए आयात पर निर्भर है. आने वाले समय में भारत में सेमीकंडक्टर की अच्छी खपत होने वाली है. फिलहाल इलेक्ट्रिक कारों की मार्केट हिस्सेदारी के मामले में टाटा मोटर्स भारत में सबसे आगे है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप ने लक्ष्य तैयार किया है कि 2030 तक 70 फीसदी ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल किया जाएगा.

खत्म नहीं हुईं हैं IIFL फाइनेंस और JMFPL की मुश्किलें, अब सामने आई ये बड़ी खबर

72,000 रोजगार पैदा होगा

एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा ग्रुप गुजरात के धोलेरा में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के 91,000 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित चिप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और असम में 27,000 करोड़ रुपये की चिप असेंबली लगा रहा है. आने वाले सालों में इन प्लांट्स से लगभग 72,000 रोजगार पैदा होगा. इतना ही नहीं, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के सेमीकंडक्टर प्लांट धीरे-धीरे चिप की आपूर्ति करके चरणबद्ध तरीके से सभी क्षेत्रों को सेवाएं देंगे.

विश्वगुरु बनने की राह पर है भारत

टाटा संस के चेयरमैन ने इसके साथ ही कहा कि वैश्विक स्तर पर तेजी से बदलाव हो रहे हैं. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) व मशीन लर्निंग के इस दौर में भारत का ग्रोथ रेट और तेजी से बढ़ेगा. भारत विश्वगुरु बनने की राह पर है. जियो पॉलिटिकल परिस्थिति ऐसी बन रही है जिसमें ग्रीन एनर्जी, सेमी कंडक्टर चिप, टेलीकॉम, डिफेंस से लेकर कई अन्य क्षेत्र ऐसे होंगे जिसमें विश्व के कई देशों की भारत पर निर्भरता रहेगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

13 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

13 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

14 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

16 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

14 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.