होम / बिजनेस / इस कंपनी ने शुरू की ‘ओल्ड गोल्ड सेल’ स्कीम, ग्राहकों को ऐसे मिलेगा फायदा  

इस कंपनी ने शुरू की ‘ओल्ड गोल्ड सेल’ स्कीम, ग्राहकों को ऐसे मिलेगा फायदा  

'ऑगमोंट- गोल्ड फॉर ऑल' देश की अग्रणी अत्याधुनिक गोल्ड और सिल्वर रिफाइनरी है. यह पूरे भारत में स्पॉट प्लेटफॉर्म भी संचालित करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिटेल गोल्ड कंपनी 'ऑगमोंट-गोल्ड फॉर ऑल' (AGFA) ने अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुराने सोने को बेचने के बाजार में कदम रखा है. कंपनी का कहना है कि सोना बेचने में ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उसके इस बिजनेस में कदम रखने का उद्देश्य लोगों की उस परेशानी को कम करना है. उन्हें एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म मुहैया कराना है, जहां वो आसानी से अपना पुराना सोना बेच सकें.

पहले यहां शुरू हुई सुविधा
कंपनी पहले ये सुविधा अपने मुंबई के जावेरी बाजार आउटलेट में देने जा रही है. इसके बाद आगामी कुछ महीनों में इसे अन्य लोकेशन पर भी लॉन्च किया जाएगा. AGFA का कहना है कि ग्राहकों के लिए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी. उन्हें उनके सोने का बेस्ट रेट दिया जाएगा. ताकि उनका भरोसा AGFA में हमेशा की तरह बना रहे. 

बेस्ट दाम मिलने का दावा
अपनी Sell Old Gold स्कीम के तहत कंपनी फ्री गोल्ड टेस्टिंग, पूरी तरह से पारदर्शी सोना पिघलने की प्रक्रिया और डिजिटल लेनदेन की सुविधा प्रदान करती है. 'ऑगमोंट-गोल्ड फॉर ऑल' (AGFA) का दावा है कि उसके यहां ग्राहकों को उनके पुराने सोने का सबसे अच्छा दाम मिलेगा. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि ग्राहक की वरीयता के आधार पर तीन चरणों वाले शुद्धता मूल्यांकन में टचस्टोन, XRF साइंटिफिक गोल्ड प्योरिटी टेस्टिंग मशीन और एडवांस मेल्टिंग मशीन जैसी विशेषताएं शामिल हैं, जिनकी मदद से सोने को जल्दी और आसानी से पिघलाया जा सकता है. इसके अतिरिक्त, सोने का मूल्यांकन उसकी शुद्धता, वजन और वर्तमान बाजार दर के आधार पर किया जाएगा.

देश की लीडिंग कंपनी
'ऑगमोंट- गोल्ड फॉर ऑल' के निदेशक केतन कोठारी ने कहा कि पुराना सोना बेचने के बाजार में उतरने का हमारा उद्देश्य केवल ग्राहकों की परेशानी को दूर करना है. हम चाहते हैं कि जब भी किसी ग्राहक को अपना सोना बेचने की ज़रूरत महसूस हो, तो उसे उसका सर्वोत्तम दाम मिले, वो बिना किसी परेशानी से अपना सोना बेच पाए. हमें पूरा विश्वास है कि हम इसमें उनकी मदद कर पाएंगे. बता दें कि 'ऑगमोंट- गोल्ड फॉर ऑल' भारत की अग्रणी अत्याधुनिक गोल्ड और सिल्वर रिफाइनरी है. यह स्पॉट (स्पॉट प्रीशियस-मेटल्स ऑनलाइन ट्रेडिंग) प्लेटफॉर्म भी संचालित करती है. पूरे देश में हजारों ज्वैलर्स अपने सोने और चांदी को स्पॉट प्लेटफॉर्म से खरीदते हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कमजोर डॉलर से रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में 28 पैसे चढ़ा

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों और बेहतर वैश्विक माहौल से रुपये को मिला समर्थन

47 seconds ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

4 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

5 hours ago


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

3 hours ago

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कमजोर डॉलर से रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में 28 पैसे चढ़ा

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों और बेहतर वैश्विक माहौल से रुपये को मिला समर्थन

47 seconds ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

14 minutes ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

4 hours ago