✕

होम / बिजनेस / UPI यूजर्स दें ध्यान! अब QR कोड शेयर करके विदेश में भुगतान नहीं होगा संभव, जानें वजह

UPI यूजर्स दें ध्यान! अब QR कोड शेयर करके विदेश में भुगतान नहीं होगा संभव, जानें वजह

NPCI के इस नए नियम का उद्देश्य UPI के अंतरराष्ट्रीय उपयोग को अधिक सुरक्षित और नियंत्रित बनाना है. हालांकि इससे विदेश यात्रा करने वालों के लिए पेमेंट प्रक्रिया थोड़ी दिक्कत हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप यूपीआई (UPI) से लेन-देन करते हैं और अक्सर विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने एक नया सर्कुलर जारी किया है, जो अंतरराष्ट्रीय UPI भुगतान प्रणाली को प्रभावित करेगा. इस सर्कुलर के अनुसार अब QR कोड शेयर करके विदेश में भुगतान करना संभव नहीं होगा. यह नया नियम 4 अप्रैल 2025 से लागू हो चुका है. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

QR कोड से भुगतान पर प्रतिबंध  
NPCI के निर्देशों के अनुसार, अब 'QR शेयर एंड पे' फीचर UPI ग्लोबल P2M (पर्सन टू मर्चेंट) लेन-देन के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा. Payer PSP (पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर) को यह सुनिश्चित करना होगा कि पेयर का UPI ऐप QR कोड को पहचान सके. इसका सीधा अर्थ है कि यदि आप विदेश में किसी दुकानदार से कोई वस्तु खरीदते हैं और वह QR कोड भेजता है, तो आप उसे सेव कर लेने के बाद स्कैन करके भुगतान नहीं कर पाएंगे.

किन देशों में स्वीकार किया जाता है UPI
NPCI की वेबसाइट के अनुसार, वर्तमान में सात देशों – फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और भूटान  में भारत का UPI आधारित QR पेमेंट सिस्टम स्वीकार किया जा रहा है. इन देशों में आप डायरेक्ट QR कोड स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं.

भारत में नियम क्या कहते हैं?  
भारत में ‘QR शेयर एंड पे’ फीचर अभी भी मान्य है, लेकिन इसकी एक सीमा निर्धारित है. घरेलू लेनदेन में P2M (पर्सन टू मर्चेंट) ट्रांजेक्शन के लिए QR कोड से अधिकतम 2,000 रुपये तक का भुगतान किया जा सकता है. अगर व्यापारी NPCI के साथ रजिस्टर्ड नहीं है, तो इस सीमा का पालन अनिवार्य है. यह सीमा पहले से लागू थी, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय लेनदेन में इसे और कड़ा कर दिया गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

10 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

12 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

13 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.