होम / बिजनेस / OLA के नक्शे कदम पर चली Ather, 2025 के इस महीने में करेगी IPO मार्केट में एंट्री

OLA के नक्शे कदम पर चली Ather, 2025 के इस महीने में करेगी IPO मार्केट में एंट्री

IPO में 3100 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का नया इश्यू और प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 2.2 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता एथर एनर्जी ने अपने बकाया अनिवार्य परिवर्तनीय वरीयता शेयरों (CCPS) को इक्विटी में बदल दिया है. यह कदम उसके आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) की तैयारियों के हिस्से के रूप में उठाया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, IPO अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है. बता दें, एथर स्टॉक एक्सचेंज पर अपनी शुरुआत करने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होगी. इससे पहले ओला इलेक्ट्रिक अपना IPO ला चुकी है.

बोर्ड ने IPO के लिए की यह तैयारी 

रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) फाइलिंग के हवाले से बताया कि एथर एनर्जी के बोर्ड ने 1.73 करोड़ से अधिक बकाया CCPS को 24.04 करोड़ पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों में बदलने का प्रस्ताव पारित किया है. 1 रुपये के अंकित मूल्य वाले शेयर मौजूदा इक्विटी शेयरों के बराबर होंगे. CCPS एक प्रकार के वरीयता शेयर हैं, जिन्हें एक निश्चित अवधि के बाद या कुछ घटनाओं के घटित होने पर इक्विटी शेयरों में परिवर्तित किया जाना चाहिए.

IPO के लिए जरूरी है यह बदलाव

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) इश्यू ऑफ कैपिटल एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स (ICDR) के नियमों के अनुसार, बाजार नियामक को रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल करने से पहले सभी CCPS को इक्विटी में परिवर्तित किया जाना चाहिए. एथर एनर्जी द्वारा अपने बकाया CCPS को इक्विटी में परिवर्तित करने का कदम यह दर्शाता है कि कंपनी IPO की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है, जो वित्त वर्ष 2026 में लॉन्च होने वाले पहले इश्यू में से एक हो सकता है.

ओला कर चुकी है आईपीओ लॉन्च

पिछले साल अगस्त के महीने में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के 6,145 करोड़ रुपये के आईपीओ के बाद यह दूसरी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी होगी, जो आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ में 5,500 करोड़ रुपये तक का नया निर्गम और 8,49,41,997 इक्विटी शेयरों ऑफर फॉर सेल शामिल था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2036 तक भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बनेगा मिडिल क्लास: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री के अनुसार, वर्तमान में भारत की करीब 31 फीसदी आबादी मिडिल क्लास में शामिल है. वर्ष 1995 से इस वर्ग की आबादी में औसतन 6.3 फीसदी सालाना वृद्धि दर्ज की गई है.

16 minutes ago

मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में योगदान के लिए डॉ. अनुराग बत्रा को मिला विशेष सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने BW Businessworld और exchange4media Group के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया, उद्योग और प्रोफेशनल कम्युनिटी निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया.

1 hour ago

Meta को केंद्र सरकार का नोटिस, Instagram पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट हटाने का निर्देश

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा.

4 hours ago

मध्य प्रदेश में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल हब, अडानी ग्रुप करेगा ₹2,500 करोड़ का निवेश

यह अत्याधुनिक मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शिवपुरी में स्थापित होगी, इस परियोजना से 5,000 रोजगार और 50 से अधिक MSME को बढ़ावा मिलेगा.

4 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार पर आज क्या होगा असर? जानिए बाजार के बड़े ट्रिगर्स

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 261.79 अंक चढ़कर 77,763.91 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ 24,270.85 पर बंद हुआ था.

4 hours ago

बड़ी खबरें

केपी ग्रुप के वाइस चेयरमैन बने प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र प्रो. माहेश्वरी के पास करीब 40 वर्षों का अनुभव. केपी ग्रुप ने कहा- उनका नेतृत्व कंपनी के अगले विकास चरण को नई दिशा देगा.