✕

होम / बिजनेस / आने वाला है Ather Energy का आईपीओ, लॉन्च डेट से लेकर वैल्यूएशन तक जानें पूरी डिटेल

आने वाला है Ather Energy का आईपीओ, लॉन्च डेट से लेकर वैल्यूएशन तक जानें पूरी डिटेल

एथर एनर्जी IPO से 2,626 करोड़ रुपये जुटाएगी. यह FY26 का पहला मेनबोर्ड पब्लिक इश्यू होगा, जिसकी वैल्यूएशन 12,000 करोड़ तक जा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता एथर एनर्जी ने मार्केट रेगुलेटरी सेबी के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया है. कंपनी फ्रेश इश्यू के जरिए लगभग 2,626 करोड़ रुपये जुटाने के लिए इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की योजना बना रही है. हालांकि, इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता ने अपने फ्रेश इश्यू साइज को 3,100 करोड़ रुपये से कम कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 14,000 करोड़ रुपये आंका गया है.

निवेशक बेचेंगे हिस्सेदारी

तरुण मेहता और स्वप्निल जैन, नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड लिमिटेड (NIIF) और टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट के इंटरनेट फंड III जैसे मौजूदा निवेशक IPO के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए तैयार हैं. हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प, जिसके पास एथर का 37% से अधिक हिस्सा है, वो इस IPO जरिए शेयरों की बिक्री में भाग नहीं लेगी. ओला इलेक्ट्रिक के बाद एथर एनर्जी दूसरी ऐसी ईवी मैन्युफैक्चरर होगी, जिसका IPO आएगा.

कब खुलेगा IPO?

RHP के अनुसार, एथर एनर्जी लिमिटेड का IPO 28 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 30 अप्रैल को बंद होगा. एथर एनर्जी का IPO वित्त वर्ष 2026 का पहला मेनबोर्ड पब्लिक इश्यू होगा. RHP ऐसे समय में दाखिल किया गया है जब शेयर बाजार महीनों से चल रहे करेक्शन से उबरना शुरू कर चुका है.

बता दें कि पिछले साल जून में ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने के बाद से ईवी निर्माता का मार्जिन दोगुना हो गया है. DRHP दाखिल करने के बाद से कंपनी अपने घाटे को कम करने में कामयाब रही है.

कब शुरू हुई थी कंपनी?

2013 में शुरू हुई एथर एनर्जी लिमिटेड भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) कंपनी है जो इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी पैक, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सपोर्टिंग सॉफ्टवेयर सिस्टम के डिजाइन, डेवलपमेंट और इन-हाउस असेंबलिंग में लगी हुई है. कंपनी प्रोडक्ट और टेक डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड ईवी निर्माता के रूप में काम करती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 hour ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

3 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

4 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

5 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

4 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.