✕

होम / बिजनेस / Ather Energy ने 28 अप्रैल को IPO लॉन्च से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 1,340 करोड़ रुपये

Ather Energy ने 28 अप्रैल को IPO लॉन्च से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 1,340 करोड़ रुपये

बीएसई की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए सर्कुलर के अनुसार, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने 36 फंडों को 321 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 4.17 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) ने अपने आगामी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) से पहले एंकर निवेशकों बड़ी रकम जुटाने में सफलता प्राप्त की है. एथर एनर्जी ने एंकर निवेशकों से 1,340 करोड़ रुपये प्राप्त किए हैं. कंपनी द्वारा इसके लिए उन निवेशकों को शेयर 321 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आवंटित किए गए हैं. 

36 एंकर निवेशकों को आवंटित किए शेयर

इस रकम के लिए 36 एंकर निवेशकों को कुल 4.18 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित किए गये हैं. इन एंकर निवेशकों में एसबीआई (SBI), अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (Abu Dhabi Investment Authority (ADIA), इनवेस्को (Invesco), फ्रैंकलिन टेम्पलटन (Franklin Templeton), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential), मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) और सोसाइटी जनरल (Societe Generale) जैसे नाम शामिल हैं. 

कंपनी ने बीएसई को दी जानकारी

बीएसई को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा, "कंपनी के निदेशक मंडल ने 25 अप्रैल, 2025 को आयोजित अपनी बैठक में एंकर निवेशकों को 321 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (320 रुपये प्रति इक्विटी शेयर प्रीमियम सहित) के एंकर निवेशक आवंटन मूल्य (anchor investor allocation price) पर 41,745,576 इक्विटी शेयरों के आवंटन को अंतिम रूप दिया है."

कंपनी ने आगे बताया कि सात घरेलू म्यूचुअल फंडों ने भी 14 अलग-अलग स्कीम्स के जरिये एंकर राउंड में भाग लिया. इन्होंने कुल एंकर आवंटन का 49.6% प्राप्त किया, जो 2.06 करोड़ शेयरों के बराबर है. बता दें कि एथर एनर्जी (Ather Energy) का सार्वजनिक निर्गम 28 अप्रैल को खुलेगा और 30 अप्रैल को बंद होगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

7 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

7 hours ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

7 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

22 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

23 hours ago


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

1 hour ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

48 minutes ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

1 hour ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

3 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

3 hours ago