✕

होम / बिजनेस / वंदे भारत मेट्रो से लेकर रेलवे में होने वाले बड़े बदलावों तक, सामने आई हर एक डिटेल

वंदे भारत मेट्रो से लेकर रेलवे में होने वाले बड़े बदलावों तक, सामने आई हर एक डिटेल

रेल हादसों को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. उन्होंने संसद को रेलवे की आगे की योजना के बारे में जानकारी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेलवे में आने वाले समय में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को संसद में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आम लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक एक्सप्रेस-मेल ट्रेन में कम से कम 4 जनरल कोच लगाई जाएंगी. अमृत भारत ट्रेन के बारे में बताये हुए वैष्णव ने कहा कि गरीबों को सस्ते में यात्रा कराने वाली ये ट्रेन फिलहाल मालदा से बरेली, दरभंगा से दिल्ली के लिए चलाई जा रही है. भविष्य में ऐसी और ट्रेनें पटरी पर दौड़ेंगी. 

यहां चलेगी वंदे भारत मेट्रो
रेल मंत्री ने कहा कि 'अमृत भारत' में 22 कोच होती हैं, जिनमें आधे स्लीपर और आधे जनरल डिब्बे हैं. इनमें मिलने वाली सुविधाएं किसी भी अन्य सामान्य श्रेणी की ट्रेनों से बेहतर हैं. इन गाड़ियों को काफी पसंद किया जा रहा है. इसलिए ऐसी 50 ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है. अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत के बारे में बताते हुए कहा कि इन ट्रेनों के जरिए देश के लगभग सभी राज्यों को कवर किया जा चुका है. अब हमारी योजना है कि 150 किलोमीटर तक के दायरे में पड़ने वाले दो बड़े शहरों के बीच वंदे भारत मेट्रो चलाने की है. इसकी टेस्टिंग हो चुकी है. विकसित देशों में इस तरह की ट्रेनें काफी प्रचलित हैं. 

सुरक्षा के लिए कवच 
उन्होंने बताया कि लंबी दूरी की यात्रा के लिए वंदे भारत स्लीपर को भी डिजाइन किया गया है. पहली ट्रेन तैयार हो गई है और उसकी टेस्टिंग पर काम चल रहा है. इस ट्रेन के शुरू होने से लोगों का सफर बहुत आरामदायक हो जाएगा. रेल मंत्री ने सुरक्षित सफर के प्लान के बारे में भी संसद को बताया. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा बेहद संवेदनशील मुद्दा है. हम पहले ही 'कवच' लॉन्च कर चुके हैं और अब उसके विस्तार पर हमारा फोकस है. 

राजनीति भी कर बैठे मंत्री
हालांकि, रेलमंत्री इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने से नहीं चूके, उन्होंने ट्रेन हादसों का ठीकरा कांग्रेस के सिर फोड़ते हुए कहा कि ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन की व्यवस्था दुनिया में 1970 के दशक में शुरू हो गई थी, लेकिन कांग्रेस अपने 50 साल के शासन में इस पर काम नहीं कर पाई. 2014 में सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने इसकी शुरुआत की. वैष्णव  ने कहा कि कवच को 2019 में इंटरनेशनल मान्यता मिली. पहले राउंड में 3000 किलोमीटर नेटवर्ट पर फोकस किया गया और अब इसके विस्तार पर काम कर रहे हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

13 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

14 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

14 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

8 hours ago