✕

होम / बिजनेस / कल की बड़ी गिरावट के बाद आज मार्केट की सधी शुरुआत

कल की बड़ी गिरावट के बाद आज मार्केट की सधी शुरुआत

गुरुवार को कारोबार खुलने के साथ शेयर मार्केट ने एक सधी हुई शुरुआत की. निफ्टी और सेंसेक्स में सपाट कारोबार नजर आया है, मिडकैप और स्मॉलकैप में निचले स्तरों से सुधार हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर मार्केट में बुधवार को आए भूचाल असर आज भी दिखाई दिया. आज यानि 14 मार्च को भारतीय इंडेक्स नेगेटिव लेवल पर ओपन हुआ. निफ्टी 21,950 के आसपास नजर आया. बीएसई का सेंसेक्स 97.65 अंक या 0.13 प्रतिशत नीचे 72,664.24 पर कारोबार करता दिखा. निफ्टी 40.60 अंक या 0.18 प्रतिशत नीचे 21,957.10 पर कारोबार करता नजर आया. 

1752 शेयरों में नजर आई गिरावट

बाजार ओपनिंग के दौरान लगभग 728 शेयरों में बढ़त दिखी. जबकि 1752 शेयरों में गिरावट नजर आई. वहीं 106 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नहीं दिखा. निफ्टी में कोल इंडिया (coal india), हिंडाल्को (hindalco), रिलायंस इंडस्ट्रीज (reliance industries), एमएंडएम (M&M), पावर ग्रिड (Power Grid), एनटीपीसी (NTPC), एलटी (L&T) और इंफोसिस(infosys) प्रमुख गेनर्स शेयर रहे. जबकि बजाज ऑटो ( Bajaj Auto), बजाज फिनसर्व (bajaj finserv), एक्सिस बैंक (Axis Bank), एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life), टाटा स्टील ( TATA Steel) और आयशर मोटर्स (eicher motors) के शेयर लूजर्स में शामिल रहे.

बैक निफ्टी के लिए कैसे हैं संकेत

बैंक निफ्टी में बॉटम बनने के संकेत नजर आ रहे हैं. 20 DEMA के ऊपर कल निफ्टी बैंक बंद हुआ था. फिन निफ्टी, निफ्टी बैंक की एक्सपायरी का संकट खत्म हुआ है. बड़े निजी बैंकों में खरीदारी के संकेत देखने को मिल रहे हैं. इसमें पहला सपोर्ट 46,842 (कल का निचला स्तर) पर दिखाई दिया. जबकि बड़ा सपोर्ट 46,500 (ऑप्शन जोन, 50 DEMA) पर नजर आया. 

बुधवार को शेयर मार्केट में आया था भूचाल

बुधवार के दिन बाजार में भारी सेलिंग आउट रही. मिडकैप, स्मॉलकैप बुरी तरह से पिट गए. सेंसेक्स, निफ्टी में करीब 1.5% टूटकर बंद हुए. इंडेक्स में जोरदार गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 906 अंक गिरकर 72 हजार 762 पर बंद हुआ वही निफ्टी 338 अंक गिरकर 21 हजार 998 पर बंद हुआ. बुधवार को सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो, फार्मा, ।। इंडेक्स में रही. वहीं FMCG इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग हुई. बुधवार को हुई भारी बिकवाली को इस बड़ी गिरावट का जिम्मेदार माना जा रहा है. इसके अलावा एक बड़ी वजह SEBI चीफ का वो बयान है जिसमें उन्होंने मिड कैप शेयरों पर पैनी नजर होने और गड़बड़ी के संकेत होने की बात कही थी. इसके अलावा सेबी चीफ ने निवेशकों से सतर्क रहने को भी कहा था. इसके बाद ही निवेशकों में डर का माहौल बना और जमकर बिकवाली हुई.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

21 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

21 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.