होम / बिजनेस / ICC World Cup: भारत के फाइनल में पहुंचते ही बहुत कुछ हो गया महंगा, इतनी चढ़ गईं कीमतें
ICC World Cup: भारत के फाइनल में पहुंचते ही बहुत कुछ हो गया महंगा, इतनी चढ़ गईं कीमतें
5 अक्टूबर से शुरू हुए वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को खेले जाना वाला है. इस सुपर संडे को लेकर अहमदाबाद में होटल से लेकर हवाई यात्रा के टिकटों में जबरदस्त इजाफा देखन को मिल रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
भारत ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में बुधवार को एक दिलचस्प मुकाबले में हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत को वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट मिल गया है. अब रविवार को भारत का मुकाबला अहमदाबाद में उस टीम के साथ होगा जो आज मैच जीतेगी. लेकिन उससे पहले अहमदाबाद के होटलों का रूम रेंट बेतहाशा बढ़ गया है. सिर्फ होटल ही नहीं बल्कि हवाई जहाज के टिकटों के दामों में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है. कीमतें 100 से 200 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं.
आखिर कहां पहुंच गई हैं कीमतें?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगर होटल का रूम रेंट देखा जाए तो होटलों में प्रति कमरा किराया 24000 रुपये से 2,15,000 रुपये प्रति रात तक पहुंच गया है. छोटे से छोटे होटल के कमरे का किराया 10 हजार रुपये तक पहुंच चुका है. जबकि अगर किसी को 4 स्टार, 5 स्टार जैसे होटलों में रूकना है तो उसके लिए उसे 1 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. इससे पहले जब भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ था उस वक्त भी इसी तरह की हाइक देखने को मिली थी. उस समय भी होटल और टिकट की कीमतें काफी बढ़ गई थी. सभी ऑनलाइन होटल बुकिंग ऐप पर कीमतें बढ़ गई हैं.
हवाई किराए में भी हुआ है इजाफा
वहीं होटल बुकिंग के साथ साथ एयर फेयर में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. शनिवार 18 नवंबर को जहां एयर फेयर 21 हजार के आसपास दिखा रहा है वहीं दूसरी ओर रविवार को ये 21 हजार से ज्यादा दिखाई दे रहा है. लगभग सभी विमान कंपनियों का किराया 20 हजार से ज्यादा या उसके आसपास है. इससे पहले जब भारत पाकिस्तान का मुकाबला खेला गया था तब भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली थी.
रविवार को होना है वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला
5 अक्टूबर से शुरू हुआ वर्ल्ड का फाइनल मुकाबला रविवार को होने जा रहा है. इस फाइनल के लिए एक टीम जहां इंडिया तय हो चुकी है वहीं दूसरी टीम आज ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले से तय होगी. रविवार को होने वाला फाइनल मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है. ऐसे में अब देखना ये होगा कि चैंपियन कौन बनता है.
टैग्स