होम / बिजनेस / इस दिग्गज कंपनी के 1000 कर्मचारी कल नहीं करेंगे काम, बताई ये वजह

इस दिग्गज कंपनी के 1000 कर्मचारी कल नहीं करेंगे काम, बताई ये वजह

दुनिया की दिग्गज FMCG कंपनी नेस्ले के एक हजार कर्मचारी रविवार को काम नहीं करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में अपना कारोबार बढ़ाने की तैयारी में लगी नेस्ले के मैनेजमेंट और कर्मचारियों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. रविवार को नेस्ले की तीन फैक्ट्रियों के लगभग 1,000 कर्मचारी काम नहीं करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें यूनियन की गतिविधियों के आयोजन के लिए पेड लीव दी जाए, जबकि प्रबंधन इसके लिए तैयार नहीं है.

कंपनी ने कही ये बात
वहीं, स्विस कंपनी नेस्ले का कहना है कि कर्मचारियों के एक दिन काम नहीं करने से उसके बिजनेस पर कोई असर नहीं पड़ने वाला. जिनेवा स्थित इंटरनेशनल यूनियन ऑफ फूड वर्कर्स (IUF) नेस्ले कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच सुलह की कोशिश लगा हुआ है. उसका कहना है कि कर्मचारियों को बैठकों और प्रशिक्षण से जुड़ी यूनियन गतिविधियों के लिए पेड छुट्टी मिलनी चाहिए.

उत्पादन होगा प्रभावित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IUF इंडिया के कैंपेन ऑफिसर प्रवीण खोतकर का कहना है कि प्रबंधन ने बातचीत से इनकार कर दिया था और इसलिए नेस्ले इंडिया के 3,500 स्थायी फैक्ट्री वर्कर्स में से लगभग 1000 कर्मचारी रविवार को काम पर नहीं करेंगे. इससे मैगी नूडल्स और नेस्कैफे कॉफी जैसी उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन प्रभावित हो सकता है. उधर, नेस्ले इंडिया ने एक बयान में कहा कि वह कर्मचारियों के साथ बातचीत कर रही है और उसने कभी जोर नहीं दिया कि किसी विशेष दिन पर उन्हें काम करना है. बयान में यह भी कहा गया है कि एक दिन कुछ कारखानों में काम नहीं होने से ज्यादा प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है.

यहां कल रहेगी हड़ताल
कर्नाटक में नेस्ले के नंजनगुड प्लांट, गोवा स्थित बिचोलिम फैक्ट्री और हिमाचल प्रदेश में कंपनी की ताहलीवाल यूनिट में रविवार को काम नहीं होगा. बिचोलिम प्लांट में नूडल्स और सॉस तैयार की जाती है. माना जा रहा है कि यहां एक दिन काम नहीं होने से 215 टन उत्पादन प्रभावित होगा. बता दें कि नेस्ले की भारत में 9 फैक्ट्री हैं और भारतीय बाजार पर उसकी अच्छी पकड़ है. 2021 में कंपनी ने 146.3 अरब रुपए की बिक्री कर 21.4 अरब रुपए मुनाफा कमाया था. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

12 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

12 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

3 hours ago