✕

होम / बिजनेस / Apple को ट्रंप की चेतावनी: अमेरिका में बनाओ IPhone या भरो 25 % टैक्स

Apple को ट्रंप की चेतावनी: अमेरिका में बनाओ iPhone या भरो 25 % टैक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस अल्टीमेटम से भारत में iPhone निर्माण को लेकर अमेरिकी राजनीतिक दृष्टिकोण में संभावित बदलाव के संकेत मिलते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Apple के CEO टिम कुक को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है कि अमेरिका में बिकने वाले iPhone अमेरिका में ही बनने चाहिए. ट्रंप ने शुक्रवार को Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर एप्पल भारत या किसी अन्य देश में iPhone बनाएगा, तो उसे कम से कम 25% का टैरिफ देना होगा. आइए जानते हैं ट्रंप ने क्या पोस्ट किया?

Truth Social पर की ये पोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर लिखा, “मैंने बहुत पहले ही टिम कुक से कह दिया था कि मुझे उम्मीद है अमेरिका में बिकने वाले iPhone का निर्माण अमेरिका में ही होगा, न कि भारत या किसी और देश में.”

भारत में हो रहा है iPhone का बड़े पैमाने पर उत्पादन
यह बयान ऐसे समय आया है जब Apple भारत में अपने प्रोडक्शन को तेजी से बढ़ा रहा है. मार्च 2025 तक Apple भारत में 100,000 iPhone मैन्युफैक्चर करने की योजना बना रहा है. कंपनी ने बेंगलुरु के नजदीक देवनहल्ली में 2.56 बिलियन डॉलर का निवेश किया है. यह प्लांट डोड्डागोल्लाहल्ली और चप्परादाहल्ली गांवों में फैला हुआ है और इसका संचालन दिसंबर 2025 से शुरू होने की संभावना है.

भारत से iPhone निर्यात के आंकड़े बढ़े
एसएंडपी ग्लोबल के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में अमेरिका में 7.59 करोड़ iPhone बेचे गए, जिनमें से मार्च में 31 लाख यूनिट भारत से निर्यात हुईं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, भारत ने पिछले वित्त वर्ष में 1.5 लाख करोड़ रुपये मूल्य के iPhone निर्यात किए.

भारत में कौन कर रहा है निर्माण?
Apple के iPhone का निर्माण भारत में ताइवान की Foxconn और भारतीय कंपनी Tata Electronics करती हैं. खुद Apple CEO टिम कुक ने कहा है कि जून तिमाही में अमेरिका में बिकने वाले अधिकतर iPhone भारत में बने होंगे, क्योंकि कंपनी चीन से अपनी सप्लाई चेन हटाने की रणनीति पर काम कर रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

2 minutes ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

5 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

6 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

2 minutes ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

2 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

5 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

4 hours ago